{"_id":"5ecd22b18ebc3e90ae67c2f5","slug":"the-five-things-without-jacqueline-s-wardrobe-is-unfinished","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो पांच चीजें जिनके बिना अधूरी रहती है जैकलीन की वॉर्डरोब, एक का तो है उन्हें क्रेज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
वो पांच चीजें जिनके बिना अधूरी रहती है जैकलीन की वॉर्डरोब, एक का तो है उन्हें क्रेज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 31 May 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैकलीन की खूबसूरती और अदाओं की वजह से फैंस उनके दीवाने हैं और उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन लुक और फैशन सेंस से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। रील लाइफ में जैकलीन का लुक जितना हॉट और बोल्ड है रियल लाइफ में भी वे उतनी ही ग्लैमरस है। आइए जानते हैं अपने दिलकश अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली ये खूबसूरत एक्ट्रेस खुद किन चीजो की दीवानी हैं।....
2 of 6
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन को हैट्स पहनना बेहद पसंद है। रील लाइफ हो या रीयल लाइफ वो हैट पहने हुए नजर आ ही जाती हैं समर पार्टीज में देखा जाता है कि वे लोगों से मिलने से ज्यादा ध्यान अपनी हैट पर देती हैं। बिकनी और मोनोकोनी के साथ टोपी पहनना कभी नहीं भूलती हैं। जो उनके लुक को और भी इन्ट्रेस्टिंग बना देता है।
3 of 6
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन की वॉर्डरोब में सफेद रंग की ड्रेस का शानदार कलेक्शन है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के फोटोज से पता लगता है कि उन्हें सफेद कलर बेहद पसंद है। चाहे इंडियन ड्रैस हो या वैस्टर्न उनकी ज्यादातर ड्रेसेज में सफेद रंग देखने को मिल ही जाता है। टॉप से लेकर साड़ी तक सफेद रंग की ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पार्टी हो या कोई बड़ा इवेंट कई मौको पर जैकलीन का स्टाइलिश एथनिक लुक भी देखने को मिल जाता है, साड़ी में भी उनका लुक बेहद ग्लैमरस रहता है। कई जाने माने डिजानर्स की डिजाइन की हुई कशीदाकारी के काम की साड़ियां उनके स्टाइल को और भी आकर्षक बना देती हैं। अगर आपको भी किसी फंक्शन या इवेंट के लिए किसी लुक की तलाश है तो जैकलीन का ये लुक परफेक्ट है।
विज्ञापन
5 of 6
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के साथ समय बिताना हो या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए जाना हो जैकलीन इस समय कैजुअल लुक ही रखती हैं। और कैजुअल लुक के साथ वे हमेशा सफेद रंग के स्नीकर्स पहनना पसंद करती हैं। उनकी बॉर्डरोब में Adidas, Nike, Skechers जैसे ब्रांडस् के स्नीकर्स मिलेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।