बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में कई ब्राइडल लहंगे में फोटोशूट कराया था, उनके अलग अलग ब्राइडल लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। अपनी शादी में स्टाइलिश दिखने की चाह रखने वाली दुल्हनों को अनन्या के ब्राइडल लहंगा लुक से ट्रेंडी दिखने का आइडिया मिला। लेकिन इस बार अनन्या ने दुल्हन या दूल्हे की बहन और सहेलियों के लिए पार्टी में ग्लैमरस और एथनिक वियर में भी मॉडर्न दिखने के लिए टिप्स दिए हैं। इसके लिए अनन्या की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह शिमरी लहंगे में नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए फेमस हैं। कई लड़कियां उनके जैसे दिखने की चाह रखती हैं और इसलिए उनके स्टाइल को फॉलो करती हैं। वेडिंग सीजन के लिए भी अनन्या पांडे के पास आकर्षक शिमरी लहंगों का शानदार कलेक्शन है। अगली स्लाइड्स में देखिए अनन्या पांडे के शिमरी लहंगा लुक की तस्वीरें।
Ananya Panday Lehenga: अनन्या पांडे के ये पांच शिमरी लहंगे शादी सीजन में आप भी कर सकती हैं कैरी, मिलेगा मॉडर्न लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन