भारतीय महिलाओं के वार्डरोब में साड़ियां जरूर होती हैं। साड़ी में आपका लुक ट्रेडिशनल के साथ ही स्टाइलिश भी लगता है। साड़ी की खास बात ये है कि आप इसे किसी भी मौके पर आसानी से कैरी कर सकते हैं। ऑफिस से लेकर कैजुअल गैदरिंग और पूजा से लेकर पार्टी तक के लिए साड़ी उपयुक्त परिधान होती है। महिलाएं भले ही माॅडर्न और स्टाइलिश कपड़े कैरी करती हों लेकिन कभी न कभी साड़ी जरूर पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में उनके पास कई तरह की साड़ियां हो सकती हैं। हालांकि अक्सर ऐसा होता है कि 4 से 5 बार किसी साड़ी को पहनने के बाद महिलाएं उसे दोबारा कैरी करना नहीं चाहती। इसकी वजह होती है कि वह अपने उस साड़ी लुक से बोर हो गई होती हैं या फिर साड़ी पुराने फैशन के हो जाने के बाद भी आप अपनी महंगी साड़ी को दोबारा नहीं पहन पाती। ऐसे में आपकी पुरानी साड़ियां अलमारी के किसी कोने में धूल खाती रहती हैं। अगर आपके पास भी पुरानी साड़ी हैं और आप उन्हें नए लुक की चाह में नहीं पहनते तो कुछ आसान ने ट्रिक्स को अपनाकर अपनी पुरानी साड़ी में नया और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। चलिए जानते हैं पुरानी साड़ी को नए तरीके से कैरी करने के टिप्स और ट्रिक्स।
आज का फैशन टिप्स: पुरानी साड़ी में चाहिए नया और अलग लुक, तो आजमाएं ये ट्रिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाउज
किसी भी साड़ी को पारंपरिक से माॅडर्न लुक में तब्दील करने में ब्लाउज डिजाइन का अहम रोल है। आप अपनी पुरानी साड़ी में नए डिजाइन को जोड़कर स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। पेपलम या क्राॅप टाॅप स्टाइल ब्लाउज को पुरानी साड़ी के साथ पहनें।
ड्रैपिंग
साड़ी को पहनने के तरीके से भी आप अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं। साड़ी को पैंट स्टाइल ड्रेप कर सकते हैं। इसके अलावा पल्लू में अलग स्टाइल को अपना सकते हैं।
ज्वेलरी
आप साड़ी के साथ अपनी ज्वेलरी और एक्सेसरीज के चयन को ध्यान में रख कर भी अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। स्टेटमेंट ज्वेलरी, ट्रेंडी ज्वेलरी से खुद को स्टाइल करें।
हेयर स्टाइल
अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करके किसी भी पुरानी साड़ी पर नया लुक लिया जा सकता है। अक्सर जूड़ा बनाती हैं तो बालों को कर्ल करें या फिर स्टाइलिश तरीके से टाई करके लुक ले सकती हैं।