फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: सिल्क की साड़ी पहन अंकिता लोखंडे ने पति के साथ मनाया गणेश उत्सव, दिखीं खूबसूरत

Wed, 07 Sep 2022 11:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Looks Beautiful In Pink Silk Saree With Vicky Jain For Ganesh Puja News in Hindi
ankita lokhande - फोटो : instagram

अंकिता लोखंडे शादी के बाद कुछ ज्यादा ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आने लगी हैं। हाल ही अंकिता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो पति विकी जैन के साथ भगवान गणेश की पूजा करते दिख रही हैं। अंकिता ने फैंस को ये भी बताया कि ये उनकी पति विकी जैन के साथ पहली गणेश पूजा है। तस्वीरों से साफ लग रहा है कि वो विकी के साथ पूजा कर बेहद खुश हैं। 

Ankita Lokhande Looks Beautiful In Pink Silk Saree With Vicky Jain For Ganesh Puja News in Hindi
ankita lokhande - फोटो : instagram

वहीं अंकिता का ट्रेडिशनल लुक भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मांग में सिंदूर और बिंदी के साथ ही सिल्क की साड़ी में अंकिता गणपति बप्पा की पूजा के लिए रेडी हैं। बता दें कि अंकिता ट्रेडिशनल और बोल्ड दोनों ही कपड़ों में फैंस को पसंद आती हैं। डीप नेकलाइन से लेकर शार्ट ड्रेसेज में अंकिता गॉर्जियस दिखती हैं। वहीं बात जब उनके ट्रेडिशनल च्वॉइस की आती है तो अक्सर वो साड़ी पहने दिखती हैं। 

Ankita Lokhande Looks Beautiful In Pink Silk Saree With Vicky Jain For Ganesh Puja News in Hindi
ankita lokhande - फोटो : instagram

अंकिता ने इन तस्वीरों में पीच कलर की सिल्क की साड़ी पहनी है। जिस पर गोल्डन जरी का काम दिख रहा है। वहीं साथ में विकी जैन भी पीच कलर के कुर्ते और फ्लोरल प्रिंट के जैकेट में पेयर करते दिख रहे हैं। वहीं बात करें अंकिता की साड़ी की तो पीच रंग की साड़ी दिखने में प्लेन लग रही है। पर उस पर गोल्डन जरी का बारीक वर्क बना है। जिससे वो काफी भारी होगी। मिस लोखंडे ने साड़ी के साथ बालों में मेसी बन बनाया है। वहीं सेंटर पार्टेड हेयर में लगा सिंदूर पूरा ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Looks Beautiful In Pink Silk Saree With Vicky Jain For Ganesh Puja News in Hindi
ankita lokhande, vicky jain - फोटो : instagram

अंकिता ने पीच कलर की साडी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। वहीं गले में भारी-भरकम हार और ईयररिंग्स पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं। सिल्क की शाइन वाली इस साड़ी के साथ अंकिता ने मिनिमम मेकअप को चुना है। जो उनके लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं पति विकी जैन के साथ पोज दे रहीं अंकिता इन तस्वीरों में बेहद खुश दिख रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed