फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने पति के साथ साझा की प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें

Tue, 15 Feb 2022 05:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Feb 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande share pre wedding photoshoot pics in dreamy white saree
अंकिता लोखंडे ने साझा की तस्वीरें - फोटो : instagram

अंकिता लोखंडे ने अपने पति विकी जैन संग तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर अंकिता लोखंडे ने वैलेंटाइन डे के दिन इन वीडियो और तस्वीरों को साझा किया है। जिसके साथ ही उन्होंने विकी जैन के लिए बेहद खूबसूरत कैप्शन के जरिए प्यार का इजहार भी किया है। अंकिता की ये तस्वीरे प्री वेडिंग फोटोशूट की है। जिसमे कपल ने सफेद रंग के आउटफिट के साथ एक दूसरे को मैच किया है। 

ankita lokhande share pre wedding photoshoot pics in dreamy white saree
सफेद आउटफिट में खूबसूरत लगीं अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें ड्रीम फोटोशूट की तरह है। जिसमे सफेद रंग के अलग-अलग आउटफिट में वो शानदार लुक में नजर आ रही हैं। अंकिता ने याच में कराए फोटोशूट में सफेद रंग का गाउन पहना है। जिसकी फ्रंट से हॉल्टर नेक डिजाइन है। वहीं अंकिता कर्ली बालों के साथ मिनिमम मेकअप में नजर आ रही हैं। 

ankita lokhande share pre wedding photoshoot pics in dreamy white saree
पति विकी जैन के साथ अंकिता लोखंडे ने साझा की तस्वीर - फोटो : instagram

अंकिता ने इस सफेद रंग के गाउन के साथ न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाई है। वहीं आंखों को काजल और मस्कारे के साथ वॉल्यूम दिया गया है। जबकि खुले कर्ली मेसी बाल मिस लोखंडे के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande share pre wedding photoshoot pics in dreamy white saree
सफेद साड़ी में अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram

यहीं नहीं दूसरी तस्वीरों ने अंकिता ने सफेद रंग की ड्रीमी साड़ी पहनी है। रेत पर कराए इस फोटोशूट में अंकिता सफेद रंग की झीनी साड़ी पहने पोज दे रही हैं। वहीं स्लीवलेस बैकलेस ब्लाउज के साथ इस साड़ी को ग्लैमरस लुक दिया गया है। जिसे अंकिता ने सफेद रंग की मैचिंग ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं खुले बालों में अंकिता का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
ankita lokhande share pre wedding photoshoot pics in dreamy white saree
हरे रंग की साड़ी में अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram

अंकिता ने कुछ दिनों पहले ही साड़ी में तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमे वो हरे रंग की साड़ी में रेडी थीं। जिस पर गोल्डन बॉर्डर का काम किया गया था। वहीं इस साड़ी को अंकिता ने बिल्कुल किसी नई नवेली दुल्हन की तरह मैचिंग की हरी चूड़ी और गले में मंगलसूत्र के साथ मैच किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed