{"_id":"5fb4e9808ebc3e9bc03f62dc","slug":"ankita-lokhande-to-mouni-roy-tv-actress-diwali-2020-lehenga-perfect-for-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकिता लोखंडे से लेकर शिवांगी जोशी तक इन एक्ट्रेस के लहंगे दिवाली के लिए हैं परफेक्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अंकिता लोखंडे से लेकर शिवांगी जोशी तक इन एक्ट्रेस के लहंगे दिवाली के लिए हैं परफेक्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
diwali look 2020
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेडिंग सीजन के आते ही लड़कियां अपने लिए कपड़ों का सेलेक्शन करना शुरू कर देती हैं। लेकिन अगर आपको आउटफिट चुनने में दिक्कत हो रही है तो दिवाली पर पहने मौनी रॉय से लेकर अंकिता लोखंडे ये लहंगे जरूर आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। डिजाइन से लेकर कलर तक इन लहंगों का सबकुछ परफेक्ट है। जो आपको जरूर पसंद आएगा।
Trending Videos
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे ने दिवाली के लिए लाल रंग का लहंगा चुना था। जिसके साथ लाल बॉर्डर और लाइट वेट की नेट की चुनरी चुनी थी। वहीं लहंगे पर ऑल ओवर गोल्डन थ्रेड से वर्क किया गया था। जबकि इस लहंगे के साथ हाफ स्लीव और राउंड नेक के ब्लाउज के साथ मांगटीका और हैवी नेकपीस में रेडी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
shivangi joshi
- फोटो : instagram
वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानि शिवांगी जोशी दिवाली के लिए नीले रंग के भारी-भरकम लहंगे में तैयार है। मांगटीका और हैवी एंटीक नेकपीस के साथ बालों में पिंक फूल लगा रखा है। वहीं दिवाली में पहने इस लहंगे की बारीक सिल्वर एंब्रायडरी सगाई से लेकर रिसेप्शन के मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे शिवांगी ने नीले रंग के सैटिन के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया है।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
छोटे पर्दे की नागिन यानी मौनी रॉय एकता कपूर के घर दिवाली पार्टी के लिए सफेद रंग के लहंगे में पहुंची थीं। गोल्डन कलर के हैवी एंब्रायडरी डीप नेक ब्लाउज के साथ रफल लुक के लाइट वेट लहंगे में तैयार थीं। मौनी का ये लहंगा ब्राइड्समेड के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं इस सीजन में खूबसूरत मांगटीका ट्रेंड में रहेगा। शिवांगी जोशी से लेकर मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे भी मांगटीका में दिखीं।
विज्ञापन
5 of 5
sai manjrekar
- फोटो : instagram
वहीं सलमान खान के साथ फिल्मी करियर शुरू करने वाली सई मांजरेकर भी इस दिवाली स्टनिंग लुक में नजर आईं। लाल रंग के हैवी लहंगे में उनका लुक किसी नई दुल्हन से कम नहीं था। बारीक फ्लावर मोटिफ्स वाले लहंगे के साथ प्लेन ब्लाउज के साथ हैवी चुनरी में सई ने ग्रीन नेकपीस को चुना था। वहीं डार्क शेड के लिप कलर और मिड पार्टीशन स्लीक लो बन में सई का लुक वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X