फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी एक्ट्रेस के इन लुक को देख फैंस हो गए नाराज, जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश दिखना पड़ गया भारी

Tue, 08 Dec 2020 03:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Dec 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande to shraddha arya best and worst look in zee rishtey award show
ankita lokhande - फोटो : instagram

काफी समय बाद मुंबई में अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। जिसमें टीवी जगत के कई छोटे-बड़े सितारों ने शिरकत की। रेड कार्पेट पर पहुंचे इन सितारों में किसी का लुक तो इंप्रेसिव था। वहीं कुछ के लुक्स ने फैंस को नाराज कर दिया। खासतौर पर हसीनाओं के फैशन सेंस को देख लोगों ने यहीं कहा कि जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश बनना पड़ गया इन पर भारी। तो चलिए देखें वो कौन सी हसीनाएं हैं जिनके लंबे समय बाद रेड कार्पेट लुक नहीं लगे किसी को इंप्रेसिव।

ankita lokhande to shraddha arya best and worst look in zee rishtey award show
fashion - फोटो : instagram
पूजा बनर्जी

इंस्टाग्राम पर एक्टिव इस एक्ट्रेस की स्टाइलिश तस्वीरें फैंस का दिल चुरा लेती हैं। लेकिन जब ये अदाकारा रेड कार्पेट पर पहुंची तो उनकी ड्रेस किसी को भी नही भाई। पूजा ने अवॉर्ड शो के लिए नीले रंग की ड्रेस चुनी थी। जो आगे से प्लीटेड स्कर्ट और पीछे से लंबी ट्रेल के साथ थी। वहीं इसकी हॉल्टर नेक और क्रिसक्रॉस डिजाइन के साथ ट्यूब टॉप जोड़ा गया था। वहीं पूजा ने इस नीले रंग की ड्रेस को सफेद हाई हील्स के साथ मैच किया था। जो पूजा पर जरा भी नहीं जंच रहा था। 

ankita lokhande to shraddha arya best and worst look in zee rishtey award show
fashion - फोटो : instagram fan page
सृति झा

कुमकुमा भाग्य की प्रज्ञा अवॉर्ड शो के लिए काफी बोल्ड लुक में पहुंची थीं। सृति ने स्लिम फिगर के लिए नीले रंग का शिमरी एंड शियर ऑफ शोल्डर गाउन चुना था। जिसकी बॉडीकॉन स्टाइल और फ्रिल हेमलाइन इसे मर्मेड लुक दे रही थी। स्मृति का ये लुक उन पर काफी खूबसूरत लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande to shraddha arya best and worst look in zee rishtey award show
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

अपने फैशन सेंस के फैंस का दिल चुराने वाली अंकिता का लुक इस बार कुछ खास इंप्रेसिव नहीं लगा। काले रंग का प्लीटेड डिजाइन ऑफ शोल्डर गाउन पहनने के बाद भी उनके मेकअप ने सारा लुक बिगाड़ दिया था। अंकिता लाल रंग के स्टड के साथ मैचिंग रेड लिपस्टिक लगाए थीं। जो कि उनके खूबसूरत लुक को बिगाड़ने का काम कर रहा था।

विज्ञापन
ankita lokhande to shraddha arya best and worst look in zee rishtey award show
fashion - फोटो : instagram fan page
नेहा मर्दा

छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से फैंस बनाने वाली नेहा का स्टाइल सेंस फैंस को रास नहीं आया। क्यूट लुक में दिखने वाली नेहा ने पीले रंग का साड़ी गाउन चुना था। जिसे नेहा ने हैवी कर्ल्स और डार्क मेकअप के साथ लंबे ईय़ररिंग्स के साथ मैच किया था। जिसका ओवरऑल लुक जरा भी नहीं खूबसूरत लग रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed