{"_id":"5fcf0bef231b1047645aaf07","slug":"ankita-lokhande-wear-black-strapless-gown-for-award-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकिता लोखंडे ने अवॉर्ड के लिए चुना इतना स्टाइलिश गाउन मेकअप की वजह से हो गईं ट्रोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अंकिता लोखंडे ने अवॉर्ड के लिए चुना इतना स्टाइलिश गाउन मेकअप की वजह से हो गईं ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंकिता लोखंडे के फैंस उन्हें बहुत चाहते हैं। वहीं अंकिता भी अक्सर ही फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन कई बार स्टाइलिश बनने के चक्कर में वो ट्रोल भी हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब अंकिता की जी रिश्ते अवॉर्ड में शिरकत करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में अंकिता के काले कपड़ों को देख ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वैसे अंकिता का ये लुक काफी खूबसूरत था। लेकिन कुछ लोगों के मिस लोखंडे का ये लुक जरा भी नहीं भाया। दरअसल, अंकिता ने जी रिश्ते अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए ऑल ब्लैक लुक को चुना था। जिसके लिए वो ऑफ शोल्डर गाउन की पहने थीं। जिस पर बस्ट एरिया पर प्लीटेड डिजाइन बनाई गई थी। वहीं इसे सिकुइंस वर्क के साथ कॉर्सेट लुक दिया गया था। वेस्टलाइन पर मैचिंग बेल्ट के जरिए फिगर के कर्व्स को उभारा गया था।
3 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वहीं अंकिता का ये गाउन soshai by sofi का डिजाइन किया हुआ था। गाउन की जिग जैग डिजाइन इसे काफी अलग लुक दे रही थी। लेकिन अंकिता के मेकअप ने पूरा लुक बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram: lokhandeankita
इस मोनोक्रोम आउटफिट के साथ अंकिता ने लाल रंग के फूल वाले स्टड चुने थे। वहीं मैट बेस मेकअप के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक और रोजी हाइलाइटर के साथ बालों को मिड पार्टीशन में आगे से फ्लैट और पीछे से कर्ल किया गया था। वहीं अंकिता ने इस लुक को मैचिंग के ब्लैक पम्प्स के साथ इसे पूरा किया था। बात करें अंकिता के ओवरऑल लुक की तो वो कमाल लग रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वहीं अंकिता की इन तस्वीरों को देख लोगों को उनका ये लुक जरा भी रास नहीं आया। किसी ने अंकिता को चुड़ैल तो किसी ने डायन कह कर कमेंट किया। हालांकि अंकिता ने फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे थे। लेकिन ट्रोलर्स ने तो उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की नसीहत एक बार फिर दे ही दी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।