फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी परिवार की शादी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने पहने ये कपड़े, दिखा शाही अंदाज

Mon, 21 Feb 2022 05:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
anmol ambani wedding jaya bachchan daughter shweta bachchan along navya naveli pose together
navya nanda, shweta bachachan - फोटो : instagram

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी 20 फरवरी को शाही अंदाज में हुई। जिसमे कई सारी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। जिसमे अंबानी परिवार के साथ ही बच्चन परिवार भी शामिल था। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ ही इस शादी में बेटी श्वेता बच्चन और अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हुई थीं। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

anmol ambani wedding jaya bachchan daughter shweta bachchan along navya naveli pose together
navya nanda, shweta bachachan - फोटो : instagram

इन तस्वीरों में नव्या नवेली नंदा के साथ ही श्वेता और जया बच्चन का शाही अंदाज देखने को मिला है। नव्या नवेली जहां इस मौके पर डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के क्रिएशन में नजर आईं। वहीं जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने भी इन्हीं डिजाइनर के आउटफिट को चुना। जया बच्चन ने लाल रंग की सिल्क की साड़ी का चुनाव किया था। जिसके साथ ही जया के अनकट डायमंड से बने भारी-भरकम हार पर हर किसी की निगाहें अटक गईं। 

anmol ambani wedding jaya bachchan daughter shweta bachchan along navya naveli pose together
navya nanda, shweta bachachan - फोटो : instagram

वहीं दूसरी तरफ श्वेता बच्चन ने फुल स्लीव मल्टीकलर ब्लाउज के साथ लहंगा चुना था। जिस पर हैवी वर्क के साथ मोर के पंख की डिजाइन बनी थी। वहीं इस लुक को श्वेता ने अनकट डायमंड के नेकपीस और स्टड के साथ पूरा किया था। जबकि नव्या नवेली नंदा ने नीले रंग का मल्टी कलर लहंगा चुना था। जिसके साथ स्ट्रैपी स्लीव ब्लाउज इस लुक को गॉर्जियस बना रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
anmol ambani wedding jaya bachchan daughter shweta bachchan along navya naveli pose together
navya nanda, shweta bachachan - फोटो : instagram

नव्या ने इस लहंगे को थ्री लेयर डायमंड नेकपीस के साथ पूरा किया था। वहीं माथे पर बिंदी लगाए नव्या सिंपली खूबसूरत नजर आईं। इन तस्वीरों को श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमे तीनों एक साथ बैठे नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
anmol ambani wedding jaya bachchan daughter shweta bachchan along navya naveli pose together
अनमोल और कृशा की शादी की तस्वीरें - फोटो : Instagram

अनमोल अंबानी की शादी की इन तस्वीरों में टीना अंबानी का लुक भी सुर्खियां बटोर रहा है। बेटे की शादी में टीना अंबानी ने हैवी वर्क और डिजाइन का लहंगा पहना था। जिसके साथ सुर्ख लाल दुपट्टे को मैच किया गया था। वहीं इस लुक को टीना अंबानी ने एमरॉल्ड और डायमंड के नेकलेस के साथ पूरा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed