फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर का स्टाइल है सबसे जुदा, हर लुक पर फिदा रहते हैं उनके फैंस

Wed, 26 Jun 2024 05:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Jun 2024 05:30 PM IST
सार

आज यानी कि 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो आइए आपको भी उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जो बाकियों से काफी अलग हैं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday special story latest looks of arjun kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram-Arjun Kapoor
Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। वो मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे और सुपरस्टार अनिल कपूर के भतीजे हैं, जिस वजह से फिल्मों में आने से पहले से ही लोग उन्हें अच्छी तरह से पहचानते हैं। 39 की उम्र में वो अपनी फिटनेस और लुक्स से अक्सर लोगों को अपना दीवाना बनाते रहते हैं। उनकी एक झलक पाने को लड़कियां तो बेताब रहती हैं।


अर्जुन कपूर भले ही ज्यादा फिल्मों में दिखाई नहीं देते हैं लेकिन उसके बाद भी वो सोशल मीडिया पर अपना अलग और स्टाइलिश अंदाज दिखाते रहते हैं। आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको उनके कुछ अलग लुक्स दिखाने जा रहे हैं। आप अगर चाहें तो हैंडसम दिखने के लिए उनके लुक्स से टिप्स लेकर खरीदारी कर सकते हैं, ताकि आप भी अपने दोस्तों में अलग दिखें। 
Arjun Kapoor Birthday special story latest looks of arjun kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram-Arjun Kapoor

कूल अंदाज

आजकल के लड़कों को ये अंदाज काफी पसंद आता है। अगर आपको भी ऐसे टीशर्ट के साथ शर्ट ओपन रखना पसंद है तो आप अर्जुन के लुक से टिप्स ले सकते हैं। ये देखने में काफी अच्छा लगता है। अर्जुन अक्सर ऐसे ही लुक में सामने आते हैं। उनका ये अंदाज देखने में काफी कूल लगता है। 

Arjun Kapoor Birthday special story latest looks of arjun kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram-Arjun Kapoor

सूट-पैंट

अर्जुन ने जब अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था, तो लोगों ने उनपर जमकर प्यार बरसाया था। इस व्हाइट शर्ट और नेवी ब्लू रंग के कोट-पैंट में अर्जुन काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसके साथ चश्मा उनकी स्मार्टनेस को और कई गुना बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday special story latest looks of arjun kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram-Arjun Kapoor

एथनिक अवतार

अर्जुन अक्सर त्योहारों पर इसी तरह से कुर्ता और पायजामा पहनें नजर आते हैं। इस पीले रंग के कुर्ते में भी वो काफी स्मार्ट लग रहे हैं। इसके साथ जब वो चश्मा लगाते हैं, तो लड़कियां तो अर्जुन की दीवानी हो जाती हैं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday special story latest looks of arjun kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram-Arjun Kapoor

लूज पैंट लुक

आपने अक्सर सिर्फ कोरियन ड्रामा में इस तरह का लुक देखा होगा, लेकिन ऐसा लुक बॉलीवुड में भी पसंद किया जाता है। लूज पैंट और कोट पहनकर अर्जुन ही काफी स्मार्ट लग रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed