Summer Fashion: आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड, खरीदने से पहले एक बार देखें इन अभिनेत्रियों के लुक्स
इस गर्मी के मौसम में महिलाओं को को-ऑर्ड सेट काफी पसंद आ रहे हैं। अगर आप भी ये खरीदना चाहती हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डालें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन
अगर किसी पार्टी के हिसाब से को-ऑर्ड सेट खरीदने का सोच रही हैं, तो कृति का ये को-ऑर्ड सेट एक बेहतर विकल्प है। ये वन शोल्डर को-ऑर्ड सेट है, जो आपको ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा।
कटरीना कैफ
ऑफिस के हिसाब के लिए आप इस तरह का ब्लेजर वाला को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट होने की वजह से गर्मी के मौसम में काफी कूल दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें।
सोनाक्षी सिन्हा
गर्मी के मौसम में महिलाएं फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी सोनाक्षी के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। ऐसा ब्लेजर वाला को-ऑर्ड सेट बॉस लेडी लुक कैरी करने में मदद करता है।
सारा अली खान
को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस दिखने के लिए आप सारा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। ऐसी मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप आपके लुक को खूबसूरत के साथ ग्लैमरस दिखने में मदद करेगी।