Outfit For Engagement: सगाई के लिए चुनना है परफेक्ट आउटफिट तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अपनी सगाई में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने बेस्ट दिन के लिए बेस्ट आउटफिट का चुनाव करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले थीम का करें चुनाव
सगाई के लिए कपड़े खरीदते वक्त सबसे पहले ये चयन करें कि आप एथनिक थीम को फॉलो करना चाहती हैं या फिर वेस्टर्न को। अगर आप एथनिक थीम के हिसाब से आउटफिट खरीदना चाहती हैं तो लहंगा या फिर साड़ी इसके लिए बेस्ट विकल्प है, लेकिन अगर आप वेस्टर्न थीम के हिसाब से चलना चाहती हैं तो गाउन और स्कर्ट-टॉप को चुन सकती हैं।
लड़कियां ज्यादातर कपड़ों का रंग चुनते वक्त सिर्फ इस बात का ख्याल रखती हैं कि कौन सा रंग उनपर जचेगा, जबकि कपड़ों का रंग आपको जगह और मौसम के हिसाब से भी देखना चाहिए। अगर सगाई का कार्यक्रम दिन में है तो उसके हिसाब से आप लाइट रंग के कपड़े पहन सकती हैं। वरना तो रात में तो चटक रंग ही लोगों को पसंद आते हैं।
फैब्रिक का रखें ध्यान
अपने सगाई का आउटफिट चुनते वक्त ध्यान रखें कि उसका फैब्रिक कैसा हो। अगर मौसम के हिसाब से आप फैब्रिक का चयन नहीं करेंगी तो ये आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में ऐसे ही कपड़े का चुनाव करें जो ज्यादातर देर तक पहनकर बैठने में परेशान न करे। इससे आपको परेशानी हो सकती है।
कई बार ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां अपने ससुरालवालों के दबाव में आकर ऐसे कपड़ों को हां कर देती हैं जो उनके व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग होते हैं। ऐसा करना आपको असहज कर सकता है। इसी के चलते जब भी अपनी सगाई का आउटफिट चुनें तो अपने व्यक्तित्व का खास ध्यान रखें। जिसमें आप सहज महसूस करें, वैसे कपड़ों का ही चयन करें।