Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Sonakshi Sinha reception Look sonakshi green chokar designed by karan johar brand
{"_id":"667b941fc21615a1730258d2","slug":"sonakshi-sinha-reception-look-sonakshi-green-chokar-designed-by-karan-johar-brand-2024-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha Look: रिसेप्शन में लाल साड़ी के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने पहना हरा नेकपीस, कीमत जानकर होगी हैरानी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sonakshi Sinha Look: रिसेप्शन में लाल साड़ी के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने पहना हरा नेकपीस, कीमत जानकर होगी हैरानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:29 AM IST
सार
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन में लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जो चोकर पहना था, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sonakshi Sinha Look: लंबे इंतजार के बाद दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने जहीर इकबाल के साथ 23 जून को दोपहर को लीगल मैरिज की और फिर इसके बाद इस कपल ने रात को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। इस रिसेप्शन पार्टी में उनके दोस्त और करीबियों समेत कुल 1000 लोग शामिल हुए।
अपनी शादी में सोनाक्षी ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था, लेकिन रिसेप्शन में वो पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन में लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जो चोकर और जो ईयररिंग्स पहने थे, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
अपने रिसेप्शन लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने जो ज्वेलरी पहनी थी, वो बेहद खास थी। उसकी कीमत जानकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए सबसे पहले आपको एक्ट्रेस के लुक के बारे में बताते हैं और फिर उनकी ज्वेलरी की कीमत भी इस लेख में हम आपको बताएंगे।
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
सबसे पहले जानें कैसा था शादी का लुक
एक्ट्रेस ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान खूबसूरत सी आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर चिकनकारी वर्क था। उसके साथ उन्होंने ज्वेलरी को भी काफी हल्का रखा था। उनके इस लुक की खास बात ये है कि सोनाक्षी की साड़ी 44 साल पुरानी थी, जिसे उनकी मां पूनम सिन्हा ने अपनी शादी में पहना था। इसके अलावा सोनाक्षी ने अपनी शादी की ज्वेलरी को भी अपनी मां के कलेक्शन से ही पिक किया था। मिनिमल मेकअप में वो शादी में कमाल की लग रहीं थीं।
3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिसेप्शन में जीता लोगों का दिल
अब बात करते हैं एक्ट्रेस के रिसेप्शन लुक की तो अपने रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा की लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। उनकी इस साड़ी पर खूबसूरत चांद बूटा गोल्डन वर्क था। एक्ट्रेस की इस साड़ी को रॉ मैंगो से लिया गया है। उनकी इस साड़ी की कीमत ऑफीशियल बेवसाइट पर 79800 बताई जा रही है। इस बनारसी साड़ी के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हाथों में गोल्डन कड़े, गले में ग्रीन स्टोन वाला चोकर और कानों में बड़े इयररिंग कैरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram
बेहद खास था चोकर
सोनाक्षी का यह गले का चोकर करण जौहर के ज्वेलरी ब्रांड त्यानी ज्वेलरी से लिया गया है। त्यानी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी के इस गले और कान के सेट की कुल कीमत 4, 65,000 रुपये है। लाल साड़ी के साथ ये हरे रंग का चोकर देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram
हाथों के कड़े भी थे खूबसूरत
अपने रिसेप्शन लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हाथों में खूबसूरत गोल्डन रंग के कड़े पहने थे। उनकी कुल ज्वेलरी कीमत 21, 25,000 रुपए से ऊपर बताई जा है। लाल साड़ी के साथ-साथ एक्ट्रेस ने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसकी वजह से उनका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।