फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karisma Kapoor Birthday: स्टाइल के मामले में आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं करिश्मा कपूर

Tue, 25 Jun 2024 01:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Jun 2024 01:51 PM IST
सार

50 की उम्र के पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद करिश्मा कपूर का हर स्टाइल आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देता है। 

विज्ञापन
Karisma Kapoor birthday special story ethnic to western look
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram-Karisma Kapoor
Karisma Kapoor Birthday: आज 25 जून को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपना 50वां जन्मदिन मना रहीं हैं।  वो कपूर खानदान की पहली बेटी हैं, जिन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। अपनी एक्टिंग से लेकर डांस तक से उन्होंने लोगों के दिल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक समय था जब फिल्म जगत में करिश्मा कपूर का सिक्का चलता था। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। अब जब आज वो 50 साल की हो गई हैं, उनसे बाद भी उनका जलवा आज भी उतना बरकरार हैं।


आज के समय में भी उनके फैंस करिश्मा कपूर की तस्वीरों पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको करिश्मा कपूर के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो काफी अलग और खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस के ये सभी लुक्स आज की अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको इन लुक्स के बारे में बताते हैं।
Karisma Kapoor birthday special story ethnic to western look
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram-Karisma Kapoor
लहंगा 

करिश्मा कपूर का ये लहंगा लुक बेहद खूबसूरत है। ये लहंगा उन्होंने एक रैंपवॉक के दौरान पहना था। इसके साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों में पोनीटेल बनाई है। 
Karisma Kapoor birthday special story ethnic to western look
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram-Karisma Kapoor

साड़ी

वैसे तो करिश्मा ज्यादातर हैवी साड़ी ही पहनती हैं, लेकिन उनपर ये कलरफुल साड़ी भी काफी जच रही है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor birthday special story ethnic to western look
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram-Karisma Kapoor

ड्रेस

इस तरह की ड्रेस उन लड़कियों को काफी पसंद आती है, जो दफ्तर जाती हैं। अगर आप करिश्मा के इस लुक पर ध्यान देंगे तो दिखेगा कि उन्होंने भी इसे फॉर्मल अंदाज में ही कैरी किया है। इसके साथ हील्स पहनकर इसकी खूबसूरती को एक्ट्रेस ने बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Karisma Kapoor birthday special story ethnic to western look
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram-Karisma Kapoor

स्कर्ट-टॉप

इस धोती टाइप स्कर्ट और वन शोल्डर टॉप में वो काफी अलग दिख रहीं हैं। उनके इस आउटफिट में एक साइड जो केप लगी है, वो उनके लुक को अलग बना रही है। न्यूड मेकअप की वजह से एक्ट्रेस का अंदाज और प्यारा लग रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed