फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Parekh: आशा पारेख ने उम्र के 79वे पड़ाव पर साड़ी छोड़ इन कपड़ों में कराया फोटोशूट, तस्वीरें आईं सामने

Wed, 16 Mar 2022 01:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Mar 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
asha parekh photoshoot for magazine photoshoot in black western outfit
Asha Parekh

आशा पारेख टाइमलेस ब्यूटी हैं। अपने एलिगेंस और ग्रेस की वजह वो आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। 60 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से हर किसी को कायल करने वाली आशा पारेख ने इस उम्र में फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका ग्रेसफुल लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। हमेशा साड़ी और सूट में नजर आने वाली आशा पारेख ने इस बार वेस्टर्न लुक को ट्राई किया है। 

asha parekh photoshoot for magazine photoshoot in black western outfit
asha parekh - फोटो : instagram

आशा पारेख ने उम्र के 79वें पड़ाव पर हार्पर बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो काले कपड़ों में तैयार नजर आ रही हैं। आशा पारेख ने इस फोटोशूट के लिए काले रंग के हाई नेक टॉप के साथ मैचिंग के पैंट्स का चुनाव किया है। वहीं इस वेस्टर्न आउटफिट को बड़े ही ग्रेस के साथ नेकपीस और ब्रेसलेट के साथ पेयर किया गया है। 

asha parekh photoshoot for magazine photoshoot in black western outfit
asha parekh - फोटो : instagram

वहीं मिस पारेख का कोट सूट में भी लुक एलिगेंट दिख रहा है। छोटे बाल और पर्ल स्टड के साथ ही पर्ल रिंग हाथों में खूबसूरत लग रही है। इसी के साथ ही भारी-भरकम मोतिया का नेकपीस उनके लुक की शोभा बढ़ा रहा है। बता दें कि आशा पारेख हमेशा अपने एलिगेंट हेयरस्टाइल से लेकर फैशन की वजह से चर्चा में रहती थीं। वहीं उनका ये लुक हर उम्र की महिला के लिए इंस्पिरेशन की तरह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
asha parekh photoshoot for magazine photoshoot in black western outfit
asha parekh - फोटो : instagram

इस उम्र मे भी आशा पारेख जब टीवी पर आती हैं तो साड़ी की च्वॉईस और उनका स्टाइल हर किसी का दिल जीत लेता है। इस तस्वीर में भी आशा कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं। पफ स्लीव ब्लाउज के साथ गोल्डन बॉर्डर की साड़ी में उनका स्टाइल कमाल का दिख रहा है। 

विज्ञापन
asha parekh photoshoot for magazine photoshoot in black western outfit
asha parekh - फोटो : instagram

जबकि इस ब्लैक ग्रे कलर की शिमरी वर्क वाली साड़ी के साथ आशा पारेख ने मल्टीकलर के ब्लाउज को चुना है। जिसकी स्लीव और नेकलाइन यूनिक है। इस उम्र में भी वो स्टाइल के मामले में काफी परफेक्ट हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed