फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: इंटरव्यू में क्या नहीं पहनना चाहिए ? जानिए फैशन से जुड़ी बड़ी गलतियां

Sat, 16 Aug 2025 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 16 Aug 2025 09:47 AM IST
सार

Avoid These Outfit For Interview: अगर आपको भी कहीं इंटरव्यू के लिए जाना है तो अपने कपड़ों का खास ध्यान रखें। क्योंकि आपके कपड़ों से भी आपको जज किया जा सकता है।

विज्ञापन
avoid these clothes while going to job interview in hindi
इंटरव्यू के लिए जा रही हैं तो ऐसे कपड़े कतई न पहनें - फोटो : freepik

Avoid These Outfit For Interview: जब भी कोई व्यक्ति इंटरव्यू देने जाता है तो उसके मन में ये चाहत होती है कि उसे ये नौकरी मिल ही जाए। इसके लिए लोग खूब तैयारी करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि किसी भी इंटरव्यू को क्लीयर करने के लिए आपकी नॉलेज के साथ-साथ आपके कपड़े भी सिलेक्शन में काफी मदद करते हैं।



जी हां, वो कहते हैं न कि फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन...... फर्स्ट इंप्रेशन को जमाने के लिए आपके कपड़ों का अहम रोल होता है। तो अगर आप इंटरव्यू में जा रही हैं, तो अपने कपड़ों का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको बताएंगे कि कुछ कपड़े ऐसे हैं जिन्हें इंटरव्यू के दौरान तो बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि ये आपके प्रोफेशनल रवैये पर सवाल उठा सकते हैं।

avoid these clothes while going to job interview in hindi
बहुत चमकीले कपड़े - फोटो : instagram
बहुत चमकीले कपड़े

यदि आप इंटरव्यू के लिए जा रही हैं तो ध्यान रखें कि आपके कपड़े आकर्षित तो होने चाहिए, लेकिन चमकीले नहीं। चमकीले कपड़ों की वजह से आपकी इमेज खराब हो सकती है। इन चमकीले कपड़ों में गोल्डन, सिल्वर, शाइनी पिंक रंग शामिल है। सीक्विन फैब्रिक और ग्लिटरी फैब्रिक के कपड़े भी भूल से भी न पहनें। ये आपको पार्टी लुक देते हैें, प्रोफेशनल नहीं। 

 
avoid these clothes while going to job interview in hindi
ज्यादा टाइट कपड़े - फोटो : instagram
ज्यादा टाइट कपड़े

वैसे तो फिटिंग के कपड़े अच्छे लगते हैं, लेकिन इंटरव्यू के दौरान नहीं। याद रखें कि ज्यादा टाइट कपड़े आपको भी असहज कर सकते हैं। इसलिए बहुत टाइट टॉप्स, लेगिंग्स, स्कर्ट्स या फिटेड कुर्तियां पहनने से बचें। इनकी फिटिंग सही होनी चाहिए, टाइट नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
avoid these clothes while going to job interview in hindi
रिवीलिंग न हों - फोटो : instagram
रिवीलिंग न हों

ध्यान रखें कि डीप नेक टॉप्स या कुर्तियां, स्लीवलेस टॉप्स सिर्फ कुछ कंपनियों में ही पहनने की इजाजत होती है। ज्यादातर कंपनियां फॉर्मल कपड़ों को तवज्जो देती हैं। ऐसे में कम से कम इंटरव्यू के दौरान तो रिवीलिंग कपड़े न ही पहनें। ये आपकी छवि को खराब कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
avoid these clothes while going to job interview in hindi
गंदे या सिकुड़े कपड़े - फोटो : Instagram
गंदे या सिकुड़े कपड़े

ये भी कापी जरूर प्वाइंट है। भले ही आपके कपड़े नए नहीं हों, लेकिन न तो वो गंदे होने चाहिए और न ही सिकुड़े हुए। चाहे शर्ट हो या फिर कुर्ती, उसे अच्छी तरह से प्रेस करें। इन्हें प्रेस करने से पहले अच्छी तरह धो लें, ताकि इसपर कोई दाग न रह जाए। ऐसा न करने परआप  लापरवाह और अनप्रोफेशनल दिख सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed