फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid Al-adha Outfit Ideas: करीना कपूर-सारा अली खान तक बकरीद पर लें इन एक्ट्रेस के लुक से टिप्स

Sun, 10 Jul 2022 12:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 10 Jul 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
Bakrid 2022 Outfit Ideas: Take Inspiration From These Actress On Eid From Kareena Kapoor To Hina Khan
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

बकरीद का सेलिब्रेशन स्वादिष्ट पकवानों के साथ शुरू होता है। लेकिन त्योहारों का मजा बिना सजे-धजे पूरा नहीं होता। अगर बकरीद के मौके पर बिल्कुल ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो एक्ट्रेस के लुक को ट्राई कर सकती हैं। करीना कपूर से लेकर सारा अली खान और मौनी रॉय जैसी हसीनाएं अक्सर ही अपने गॉर्जियस लुक से फैशन इंस्पिरेशन देती दिखती हैं। तो अगर आप महफिल में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस तरह से रेडी हों। 

Bakrid 2022 Outfit Ideas: Take Inspiration From These Actress On Eid From Kareena Kapoor To Hina Khan
सारा अली खान, अनन्या पांडे - फोटो : insta
सारा अली खान

अगर आप एलिगेंस और ग्लैमर एक साथ चाहती हैं तो सारा अली खान के इस आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। चिकनकारी और नेट फैब्रिक से तैयार शरारा सेट काफी खूबसूरत है। फ्रिल डिजाइन के कुर्ते के साथ फ्लेयर वाले पलाजो सेट को मैच किया गया है। आप चाहें तो इसके साथ नेट का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। 

Bakrid 2022 Outfit Ideas: Take Inspiration From These Actress On Eid From Kareena Kapoor To Hina Khan
शरारा - फोटो : instagram/weddingwireindia
शरारा सेट
शरारा सेट काफी क्लासी लुक देगा। मौनी रॉय से लेकर हिना खान तक कई बार शरारा के साथ खूबसूरत एक्सपेरिमेंट करते दिख चुकी हैं। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं। हैवी ईयररिंग्स और कलरफुल आई मेकअप के साथ ये लुक काफी खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid 2022 Outfit Ideas: Take Inspiration From These Actress On Eid From Kareena Kapoor To Hina Khan
karisma kapoor - फोटो : instagram
सलवार कुर्ता

अगर आप कपड़ों के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहतीं। तो सिंपल लुक के लिए करिश्मा कपूर के इस खूबसूरत कुर्ते और सलवार वाले लुक को ट्राई कर सकती हैं। आंखों पर नो मेकअप के साथ ब्राइट कलर की लिपस्टिक के साथ आप सबसे खूबसूरत दिखेंगी। 

विज्ञापन
Bakrid 2022 Outfit Ideas: Take Inspiration From These Actress On Eid From Kareena Kapoor To Hina Khan
करीना कपूर की ट्रेडिशनल ड्रेस - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर

करीना कपूर का साड़ी वाला लुक ग्लैमर होने के साथ ही काफी खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो सिंपल से स्कर्ट के साथ ब्लाउज और दुपट्टे को मैच कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed