फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन टिप्स: बनारसी साड़ी को पहनना चाहती हैं नए अंदाज में, तो इन अभिनेत्रियों से सीखें कैरी करने का तरीका

Sat, 03 Feb 2024 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Feb 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Banarasi Saree Fashion in Trend Yami Gautam kangana Ranaut Traditional Saree Look
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram/kanganaranaut

साड़ियों की बात हो तो भले ही कितने सारे फैब्रिक की स्टाइलिश साड़ी मार्केट में आ गयी हो लेकिन कुछ ऐसी परम्परागत साड़ी हैं जो महिलाओं की हमेशा पसंद बनी रहती हैं। ये साड़ियां किसी भी फंक्शन, त्यौहार में हमेशा ही बेस्ट और अलग लुक देती हैं। हम बात कर रहे हैं बनारसी साड़ी की। दरअसल बनारसी साड़ी का ट्रेंड फिर से वापस आ गया है। हाल में कई अभिनेत्रियों ने अपना ट्रेडिशनल साड़ी लुक फैंस के साथ शेयर किया। जब वे बनारसी साड़ी में नजर आईं तो महिलाओं के दिल में एक बार फिर बनारसी साड़ी पहनने का क्रेज दिखा। सालों से वॉडरोब में रखीं आपकी खूबसूरत बनारसी साड़ी चाह कर भी आप इसलिए नहीं पहन पा रहे होंगे कि उनका फैशन नहीं है। ट्रेंड में नहीं हैं। लेकिन अब अलमारी में रखी अपनी बनारसी साड़ी को निकालने का वक्त आ गया है। भीड़भाड़ में भी जब आप बनारसी साड़ी पहन कर निकलेंगी तो हर किसी की निगाहें आप पर टिक जाएंगी। पर हां बनारसी साड़ी पहनने से पहले सेलेब्रिटीज ने बनारसी साड़ी में जो लुक कैरी किये हैं, उनके बारे में एक बार जरूर जान लीजिये ताकि आप बनारसी साड़ी को नए अंदाज में कैरी कर सकें।  

Banarasi Saree Fashion in Trend Yami Gautam kangana Ranaut Traditional Saree Look
बनारसी साड़ी - फोटो : Instagram/yamigautam

अगर आप बनारसी साड़ी पहनना चाहती हैं तो इसके लिए अगर आपको सबसे बेहतर टिप्स कहीं से मिल सकते हैं तो वो हैं यामी गौतम और कंगना रनौत। यामी गौतम को उनकी शादी से लेकर अब तक कई बार बनारसी साड़ी में स्पॉट किया गया। यामी जब अपनी शादी के दौरान लाल रंग की बनारसी साड़ी में दिखीं तो लोगों उनका ये लुक सबको पसंद आया।

Banarasi Saree Fashion in Trend Yami Gautam kangana Ranaut Traditional Saree Look
बनारसी साड़ी - फोटो : Instagram/yamigautam

उसके बाद यामी ने सोशल मीडिया पर अपना एक और साड़ी लुक शेयर किया, जिसमे यामी गौतम ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहन रखी है। इस साड़ी के साथ उन्होंने लाइट ग्रीन कलर का फूल स्लीव्स ब्लाउज पहना है। इस लुक में यामी खूबसूरत दिखने के साथ ही पहने हुए स्पॉट किया गया था हुई जिसमें उनकी खूबसूरती देखने के साथ बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Banarasi Saree Fashion in Trend Yami Gautam kangana Ranaut Traditional Saree Look
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram/kanganaranaut

अक्सर परम्परागत परिधानों में नजर आने वाली कंगना रनौत ने भी बनारसी साड़ियों के ट्रेंड को दोबारा वापस ला दिया। कंगना की कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उन्होंने बनारसी साड़ी पहन रखी है। कंगना का येल्लो बनारसी साड़ी वाला लुक दर्शकों को खूब पसंद आया। कंगना का ये लुक बेहद रॉयल लग रहा है। 

विज्ञापन
Banarasi Saree Fashion in Trend Yami Gautam kangana Ranaut Traditional Saree Look
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram/kanganaranaut

कैसे पहने बनारसी साड़ी 

बनारसी साड़ी को अगर सलीके से पहना जाए तो ये आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देती है। ध्यान देने वाली बात ये हैं कि साड़ी ड्रेप करने के बाद उसका ग्रेस बना रहे। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने बॉडी टाइप के मुताबिक साड़ी का चयन करें। वहीं बनारसी साड़ी के साथ आप चिकनकारी, ऑफ शोल्डर ब्लाउज या फिर आजकल के लेटेस्ट फैशन से लुक को स्टाइल कर सकती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed