फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या फेस मास्क लगाने के बाद भी नहीं आ रहा चेहरे पर निखार? तो पीछे छुपी हैं ये चार गलतियां, ऐसे सुधारें

Sun, 15 Aug 2021 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 15 Aug 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Beauty tips Do not make these four mistakes while applying face mask on face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भला खूबसूरत चेहरा किसे पसंद नहीं है? पुरुष तो निखरी त्वचा चाहते ही हैं, लेकिन महिलाएं इस तरफ पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ध्यान देती हैं। जवां और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अजमाती हैं। घरेलू उपाय तो करती ही हैं, साथ ही कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी लगाती हैं ताकि उनके चेहरे को पूरा निखार मिल पाए। ऐसे में महिलाएं कई तरह के फेस मास्क भी घर पर बनाकर लगाती हैं या बाजार से खरीदकर लाकर फिर लगाती हैं। फेस मास्क में कई तरह के विटामिन होते हैं जो त्वचा की नमी को दूर कर पोषण भरने का काम करते हैं। इसके अलावा फेस मास्क चिपचिपी त्वचा में भी फायदा देने का काम करता है। लेकिन कई बाद देखा जाता है कि महिलाओं को चेहरे पर मनमुताबिक निखार नहीं आ पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है कि आप फेस मास्क लगाते समय कुछ गलतियां करते हों। तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

Beauty tips Do not make these four mistakes while applying face mask on face
face pack - फोटो : सोशल मीडिया।

ज्यादा फेस मास्क का इस्तेमाल करना

  • कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि हम जितना ज्यादा मात्रा में फेस मास्क को चेहरे पर लगाएंगे, उतना ही ज्यादा और जल्दी उन्हें फायदा मिलेगा। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है, क्योंकि इससे फायदा नहीं मिलता है। आपको हमेशा ही सामान्य लेयर में साफ त्वचा पर ही फेस मास्क लगाना चाहिए। 
Beauty tips Do not make these four mistakes while applying face mask on face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गंदे हाथों का इस्तेमाल

  • कई लोग फेस मास्क लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोते या साफ नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उनके गंदे हाथों के कीटाणु और बैक्टीरियां उनके चेहरे पर लग जाते हैं। ऐसे में उन्हें फायदा नहीं मिल पाता है। इसलिए अपने हाथों को हमेशा फेस मास्क लगाने से पहले अच्छे से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty tips Do not make these four mistakes while applying face mask on face
face pack - फोटो : istock

त्वचा के हिसाब से प्रोडक्ट न चुनना

  • देखा जाता है कि कई लोग बिना अपनी त्वचा को ध्यान में रखे हुए कोई भी प्रोडक्ट लगा लेते हैं। ऐसे में उन्हें फायदा नही मिल पाता है। हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही फेस क्लींजर या मॉश्चराइजर चुने और साथ ही ऐसे ही अपने लिए फेस मास्क भी लाएं।
विज्ञापन
Beauty tips Do not make these four mistakes while applying face mask on face
फेसपैक - फोटो : istock

काफी देर तक छोड़ना

  • कई लोग क्या करते हैं कि वे अपने फेस मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद काफी देर तक ऐसे ही लगा छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से आपके चेहरे को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंच सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप पैकेट पर लिखी बातों को फॉलो करें और उसी हिसाब से इसे चेहरे पर रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed