{"_id":"6117bdf38ebc3edfc40d42bc","slug":"fashion-tips-have-a-glimpse-at-these-five-saree-looks-of-vidya-balan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं विद्या बालन के पांच लाजवाब साड़ी लुक्स, जो उनको बनाते हैं सबसे अलग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ये हैं विद्या बालन के पांच लाजवाब साड़ी लुक्स, जो उनको बनाते हैं सबसे अलग
Sat, 14 Aug 2021 06:46 PM IST
Ananya Chaturvedi
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Ananya Chaturvedi
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको साड़ी पहनना काफी पसंद है और आप उसमें एक ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो ऐसे में बालीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
vidya balan saree looks
- फोटो : Instagram/Vidyabalan
इस लुक में विद्या बालन ने लाइटवेट रेड कलर साड़ी पहनी है। जिसमें विद्या बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ विद्या ने रेड कलर का हाईनेक ब्लाउज टीमअप किया है। इस प्लेन साड़ी पर मिरर का इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी लुक में विद्या ने नो ईयररिंग्स लुक कैरी किया है। वहीं मेकअप को विद्या ने सटल रखा है। मेकअप में आईज पर अधिक फोकस किया है। मिडिल पार्टिंग हेयर के साथ लो पोनीटेल स्टाइल से विद्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
vidya balan saree looks
- फोटो : Instagram/Vidyabalan
इस ब्लैक फ्लोरल साड़ी में विद्या बेहद ही मॉडर्न व स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस ब्लैक साड़ी पर व्हाइट एंड पिंक फ्लोरल प्रिंट का इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी के साथ विद्या ने कालर स्टाइल ब्लाउज को टीमअप किया है। इस साड़ी के साथ विद्या ने आक्सीडाइज्ड ज्वैलरी कैरी की है। वहीं मेकअप में विद्या ने कोहल काजल और काफी कलर लिपस्टिक कैरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan saree looks
- फोटो : Instagram/Vidyabalan
अगर आप आफिस के लिए एक यूनिक लुक चाहती हैं तो ऐसे में आपको विद्या के इस साड़ी स्टाइल को देखना चाहिए। इस लुक में विद्या ने सत्या पौल ब्रांड की साड़ी पहनी है। इस साड़ी में पोल्का डाट के साथ-साथ अन्य कई पैटर्न को शामिल किया गया है। इस साड़ी के साथ विद्या ने स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है।
विज्ञापन
vidya balan saree looks
- फोटो : Instagram/Vidyabalan
अगर आप साड़ी में एक सिंपल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो आपको विद्या का यह लुक जरूर इंस्पायर करेगा। इस लुक में विद्या ने व्हाइट कलर साड़ी पहनी है। जिस पर रेड एंड गोल्डन बिग बाडर है। साड़ी के गोल्डन मोटिफ इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं। इस साड़ी के साथ विद्या ने प्लेन रेड ब्लाउज को टीमअप किया है। एसेसरीज में विद्या ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए है। रेड लिपस्टिक और बन लुक से विद्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।