हमारे जीवन में फैशन ने अपनी एक अलग जगह बना ली है। वैसे तो फैशन हमारे बीच काफी लंबे समय से है, लेकिन बीते कुछ सालों में फैशल का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोला है। हर कोई खुद को दूसरे से बेहतर देखना चाहता है। इसके लिए लोग अच्छे, महंगे और ब्रांडेंड कपड़े खरीदते हैं, ताकि उनको एक परफेक्ट लुक मिल सके। वहीं, बात अगर महिलाओं की करें तो महिलाओं का फैशन तो सबसे अलग है। आप साड़ी को ही ले लीजिए, पिछले कुछ समय में साड़ी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। वहीं, साड़ी को ड्रेप करने के तरीकों में भी काफी बदलाव आया है। ऐसे में अगर आप भी साड़ी में स्टाइलिश और स्लिम दिखना चाहती हैं, तो आपकी मदद कुछ टिप्स कर सकते हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपको एक परफेक्ट लुक दे सकते हैं।
{"_id":"60d05125c31a9a5ad5482a27","slug":"fashion-tips-to-look-perfect-in-a-saree-then-these-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स: साड़ी कैरी करते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा परफेक्ट लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
टिप्स: साड़ी कैरी करते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा परफेक्ट लुक
Sat, 14 Aug 2021 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Saree tps
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
saree tips
- फोटो : istock
कपड़ा कैसा होना चाहिए?
- अगर आपको साड़ी में परफेक्ट लुक पाना है, तो आपको पेटीकोट के कपड़े का ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपकी साड़ी हैवी यानी भारी है तो आपको हल्के कपड़े वाला पेटीकोट कैरी करना चाहिए, लेकिन अगर आपकी साड़ी हल्की है तो आपको भारी कपड़े वाला पेटीकोट कैरी करना चाहिए। वहीं, नेट की साड़ी पर कॉटन की जगह साटन और शिमर कपड़ा चुन सकते हैं।
saree tips
- फोटो : istock
पेटीकोट के रंग का रखें ध्यान
- कई लोग पेटीकोट पहनते समय पेटीकोट के रंग पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते, और किसी भी रंग का पेटीकोट पहन लेते हैं। जबकि आपको इसका खास ध्यान देना चाहिए। जैसे अगर आपकी साड़ी डार्क ग्रीन है, तो इसके साथ आप हल्का ग्रीन रंग का पेटीकोट कैरी कर सकती हैं। हालांकि, जॉर्जेट, ऑर्गेंजा और शिफॉल की साड़ी में इतना ध्यान देने की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
saree tips
- फोटो : istock
डिजाइनर पेटीकोट के क्या कहने
- अब समय बदल चुका है, और लोगों को फैशन के मुताबिक कपड़े चाहिए। ऐसे में आजकल डिजाइनर पेटीकोट का ट्रेंड छाया हुआ है। डिजाइनर पेटीकोट को शिफॉल, ऑर्गेंजा और नेट की साड़ी के साथ पहन सकते हैं। इन डिजाइनर पेटीकोट में कढ़ाई, प्रिंट और सीक्वेंस का काम होता है। इसलिए इन पेटीकोट को आप कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
saree tips
- फोटो : istock
पेटीकोट हो फिटिंग का
- अगर आप पेटीकोट पर ध्यान नहीं देती हैं और फिटिंग वाले पेटीकोट को नहीं पहनती हैं, तो आप भूल कर रही हैं। सही फिटिंग के पेटीकोट में आप लंबी और स्लिम दिखती हैं। वहीं, ऑनलाइनल मिलने वाले साड़ी शेपवियर को भी आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इससे आपको साड़ी में एक परफेक्टर लुक मिलने में मदद मिलती है।