Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Beauty Tips Follow these Fashion tips to look beautiful First Chaitra Navratri after Wedding
{"_id":"67da42828a138495c509b68a","slug":"beauty-tips-follow-these-fashion-tips-to-look-beautiful-first-chaitra-navratri-after-wedding-2025-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beauty Tips: शादी के बाद है पहली चैत्र नवरात्रि तो इस तरह से हों तैयार, सादगी भरे लुक से करें सभी को इंप्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Beauty Tips: शादी के बाद है पहली चैत्र नवरात्रि तो इस तरह से हों तैयार, सादगी भरे लुक से करें सभी को इंप्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:01 AM IST
सार
शादी के बाद पहली चैत्र नवरात्रि किसी भी नई नवेली दुल्हन के लिए बेहद खास होती है। इसे खास बनाने के लिए आपको अपनी तैयारी, पूजा-पाठ और पारंपरिक परिधान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
शादी के बाद है पहली चैत्र नवरात्रि तो इस तरह से हों तैयार, सादगी भरे लुक से करें सभी को इंप्रेस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Beauty Tips: चैत्र नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में काफी खास माना गया है। नवरात्रि के नौ दिन लोग माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है और इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। ऐसे में लोग पहले से ही इन खास नौ दिनों की तैयारी में जुट जाते हैं।
वैसे तो ये दिन सभी के लिए काफी खास होते हैं, लेकिन नवविवाहित महिलाएं चैत्र नवरात्रि के लिए काफी उत्साहित होती हैं। यदि आपकी भी नई-नई शादी हुई है और आप भी चैत्र नवरात्रि में अपना सादगी अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो हमारे बताए टिप्स को फॉलो करें। यहां हम नवविवाहित महिलाओं के लिए कुछ फैशन टिप्स देने जा रहे हैं, जो उनके काफी काम आने वाले हैं।
2 of 6
आउटफिट का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
आउटफिट का रखें ध्यान
चैत्र नवरात्रि पूजा-पाठ के लिए काफी खास मानी जाती है। ऐसे में इन नौ दिनों में कुछ अलग पहनने की जगह साड़ी-सूट जैसे पारंपरिक परिधानों का चयन करें। अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहतीं, तो हल्की कढ़ाई वाली या सूती साड़ी पहनें। शिफॉन फैब्रिक की साड़ी भी आपको सादगी भरा लुक देने का काम करेगी।
3 of 6
आउटफिट का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
रंग होना चाहिए सही
नवरात्रि की पूजा में कभी भी काला और नीला रंग न पहनें। इसकी जगह यदि आप हल्के रंगों जैसे पीला, गुलाबी, सफेद या क्रीम रंग के सूट, साड़ी या लहंगे पहनेंगी, तो भी आपका अंदाज प्यारा ही लगेगा। आप चाहें तो लाल और हरे रंग का आउटफिट भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेकअप को रखें नेचुरल
- फोटो : Adobe stock
मेकअप को रखें नेचुरल
पूजा के समय हैवी मेकअप तो गलती से भी न करें। इसकी वजह से आप परेशान हो सकती हैं। हैवी मेकअप की जगह आप अपने मेकअप को मिनिमल रखें। हल्का बेस रखते हुए ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल करें और फिर होंठों पर न्यूड या हल्का गुलाबी लिपस्टिक लगाएं।
विज्ञापन
5 of 6
हल्की ज्वेलरी पहनें
- फोटो : instagram
हल्की ज्वेलरी पहनें
शादी के बाद नवरात्रि में हल्के गोल्ड या सिल्वर झुमके पहनें। यदि आप गोल्ड ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं तो आउटफिट से मैच कराकर अपनी ज्वेलरी कैरी करें। आखिर में मंगलसूत्र, हल्की चूड़ियां और एक सुंदर बिंदी से लुक को पूरा करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।