Fabric For Summer: शुरू हो गया गर्मी का सितम, इन फैब्रिक के आउटफिट पहनकर पाएं इससे राहत
यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनको काफी ज्यादा गर्मी लगती है तो कुछ खास फैब्रिक के आउफिट अपने लिए तैयार करें, ताकि आपको गर्मी से राहत मिल पाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम के लिए कॉटन के आउटफिट सबसे बेस्ट माने जाते हैं। इनमें पसीना काफी जल्दी सूख जाता है, इसलिए ये गर्मी के मौसम में काफी आराम पहुंचाते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में अपने लिए खासतौर पर सूती फैब्रिक के सूट, साड़ी और कुर्ता जरूर खरीदें, ताकि आपको गर्मी का सितम न सहना पड़े।
खादी
खादी का कपड़ा कॉटन से थोड़ा मोटा होता है, लेकिन ये भी शरीर को काफी आराम पहुंचाता है। ये भी काफी ट्रेंडी, इको-फ्रेंडली और सुपर कम्फर्टेबल होता है। ये फैब्रिक समर कुर्ता-पायजामा, साड़ी और कैजुअल ड्रेस के लिए बेस्ट रहता है।
लिनेन
आजकल ये फैब्रिक काफी चलन में है। ये सूती कपड़े से भी काफी हल्का होता है, और पहनने के बाद एलिगेंट लुक देता है। ऐसे में अपने कलेक्शन में इस फैब्रिक का आउटफिट शामिल करें। इस फैब्रिक में समर ट्राउजर, शर्ट, कुर्ता और ड्रेसेज़ के लिए बेहतरीन पसंद हो सकती है।
रियॉन
यदि आप ऐसा फैब्रिक चाहते हैं जिसकी प्रेस ज्यादा खराब न हो, तो आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। ये दिखता सिल्क की तरह ही है, ऐसे में इसे किसी कार्यक्रम में भी कैरी किया जा सकता है। ये पसीना काफी जल्दी सोखता है। इस फैब्रिक से आप अनारकली ड्रेस, मैक्सी ड्रेस और वेस्टर्न आउटफिट तैयार करा सकती हैं।