फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maternity Outfit: गर्भावस्था में ढीले कपड़े का फैशन चला गया, ऐसी बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर आप भी बिखेरें जलवा

Tue, 18 Mar 2025 12:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

एक समय था जब गर्भावस्था में महिलाओं को ढीले-ढाले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती थी। अब प्रेगनेंसी में भी स्टाइल बेहद जरूरी है। ऐसे में आप इन अभिनेत्रियों की तरह बॉडीकॉन ड्रेस भी गर्भावस्था में कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
trendy Maternity Outfit for pregnant women images bodycon dress for pregnant woman
गर्भावस्था में ढीले कपड़े का फैशन चला गया, ऐसी बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर आप भी बिखेरें जलवा - फोटो : instagram

Maternity Outfit: जब भी कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में अक्सर दादी-नानी उन्हें ऐसे कपड़े पहनने की सलाह देती हैं, जो ढीले-ढाले हों। ढीले कपड़ों में एक तो वो काफी सहज रहती हैं, साथ ही में नजर लगने का भी कोई खतरा नहीं होता है। पर, अब समय बदल गया है।



अब प्रेगनेंट महिलाएं गर्भावस्था के दौरान भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं। ऐसे में वो बॉडीकॉन ड्रेस भी पहनती हैं। यदि आप भी अपने गर्भावस्था के दिनों में बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करना चाहती हैं, तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डालिए, ताकि आपका अंदाज उन दिनों में भी सबसे कमाल का लगे। 

trendy Maternity Outfit for pregnant women images bodycon dress for pregnant woman
लीजा हेडन - फोटो : instagram

लीजा हेडन

लीजा हेडन हमेशा ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक की वजह से पहचानी जाती हैं। ऐसे में आप चाहें तो उनके इस लुक्स से टिप्स लेकर अपने लिए एक खूबसूरत सा आउटफिट तैयार करा सकती हैं। ऐसी हरे रंग की बॉडीकॉन गर्मी के मौसम में प्यारी लगेगी। इसके साथ आप गले में कुछ अवश्य पहनें, ताकि आपका गला खाली-खाली न लगे। 

trendy Maternity Outfit for pregnant women images bodycon dress for pregnant woman
आथिया शेट्टी - फोटो : instagram

आथिया शेट्टी

आथिया शेट्टी इन दिनों अपने गर्भावस्था के दिनों को एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो बेज रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुईं थीं। यदि आपको भी न्यूड रंग पसंद हैं तो ऐसी बेज रंग की बॉडीकॉन ड्रेस खरीदें और पहनकर जलवा बिखेरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy Maternity Outfit for pregnant women images bodycon dress for pregnant woman
रूबीना दिलैक - फोटो : instagram

रूबीना दिलैक

अपने गर्भावस्था के दिनों में रूबीना ने तरह-तरह के आउटफिट कैरी करके जलवा बिखेरा। उनका अंदाज हर किसी को काफी पसंद आया था। आप चाहें तो आप भी उनके लुक से टिप्स ले सकती हैं।  यदि आपको बॉडीकॉन ड्रेस पहनना अजीब लग रहा है तो एक्ट्रेस की तरह आप भी श्रग कैरी कर सकती हैं या फिर एक हल्का सा स्टॉल डाल सकती हैं। 

विज्ञापन
trendy Maternity Outfit for pregnant women images bodycon dress for pregnant woman
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

ग्लैमरस अंदाज के लिए आलिया भट्ट के जैसी ऐसी बॉडीकॉन ड्रेस अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। ऐसी ड्रेस पहनने के बाद आपका लुक बेहद ही प्यारा और खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आप आलिया की तरह ही अपने बालों को खुला करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed