फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup For Iftar Party: इफ्तार पार्टी के लिए ऐसे करेंगी मेकअप तो लोग देखते रह जाएंगे

Tue, 18 Mar 2025 11:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Mar 2025 11:49 AM IST
सार

यदि आपको कहीं इफ्तार पार्टी के लिए जाना है तो हमारे बताए तरीके से मेकअप करें, ताकि आपका लुक सबसे अच्छा और खास दिखे। 

विज्ञापन
easy Makeup step guide For Iftar Party
इफ्तार पार्टी के लिए ऐसे करेंगी मेकअप तो लोग देखते रह जाएंगे - फोटो : instagram
Makeup For Iftar Party: रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में लोग इस पाक महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। सुबह सहरी के साथ रोजा शुरू होता है, और शाम को इफ्तार के साथ इसका समापन होता है। ऐसे में लोग अपने घरों, मोहल्लों में इफ्तार पार्टी करते हैं और एक-दूसरे को बुलाते हैं।


इफ्तार पार्टी में लोग खूब सज-धज के जाते हैं। यदि आपको भी कहीं पर इफ्तार पार्टी अटैंड करनी है तो सही से तैयार होना तो बनता है। यहां हम आपको मेकअप करने के कुछ ऐसे नुस्खे और टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपका मेकअप हटेगा नहीं और आपका लुक सबसे प्यारा दिखेगा। 
easy Makeup step guide For Iftar Party
चेहरे को करें तैयार - फोटो : Adobe stock

चेहरे को करें तैयार

यदि आप इफ्तार पार्टी के लिए मेकअप करना चाहती हैं तो सबसे पहले अपनी त्वचा को तैयार करें। इसके लिए चेहरे को अच्छे फेस वॉश की मदद से धो लें। ध्यान रखें कि यदि आप गंदे चेहरे पर मेकअप करेंगी तो इससे मेकअप सही से सेट नहीं होगा, और इसपर काफी क्रेक्स पड़ सकते हैं। 

easy Makeup step guide For Iftar Party
अब बारी आती है बेस की - फोटो : Adobe stock

अब बारी आती है बेस की

कभी भी इफ्तार पार्टी के लिए हैवी बेस का इस्तेमाल न करें। हल्का बेस आपको शाम के वक्त खूबसूरत दिखने मे मदद करेगा। इसके लिए यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो हल्का कंसीलर इस्तेमाल करें। यदि चेहरा साफ है तो या तो फाउंडेशन की हल्की लेयर लगाएं, वरना आप सीसी या बीबी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये क्रीम हल्का बेस देने में आपकी मदद करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy Makeup step guide For Iftar Party
ब्लश और हाइलाइट है जरूरी - फोटो : Adobe stock

ब्लश और हाइलाइट है जरूरी

आजकल के मेकअप में भले ही बेस का इस्तेमाल हो या न हो, लेकिन ब्लश और हाइलाइटर बेहद जरूरी होता है। इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल जाता है। जिससे लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है। 

विज्ञापन
easy Makeup step guide For Iftar Party
सही होना चाहिए आई मेकअप - फोटो : Adobe stock

सही होना चाहिए आई मेकअप

यदि आप इफ्तार पार्टी के लिए हैवी आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो आई मेकअप को हल्का ही रखें, लेकिन यदि आपका आउटफिट हल्का है तो अपने आई मेकअप को आप हाइलाइट कर सकती हैं। हैवी आईमेकअप आपके हल्के मेकअप को और खूबसूरत दिखाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed