फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं लगा रहीं लिपस्टिक ? अप्लाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 17 Mar 2025 11:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Mar 2025 11:26 AM IST
सार

अगर आप भी अपने होंठों पर परफेक्ट और सेलेब्स जैसा फिनिश चाहती हैं, तो कुछ खास लिपस्टिक हैक्स अपनाकर अपने मेकअप गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकती हैं।

विज्ञापन
lipstick applying tips easy hack to apply lipstick in hindi
कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं लगा रहीं लिपस्टिक ? - फोटो : Adobe stock
Beauty Tips: हर लड़की के लिए लिपस्टिक काफी अहम होती है। चाहे लड़कियां कोई अन्य मेकअप न करें, लेकिन लिपस्टिक लगाना हर लड़की के मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा होता है। लिपस्टिक जिस तरह से खूबसूरती को बढ़ा देती है, ठीक उसी तरह से कई बार सही तरीके से लिपस्टिक न लगाने के कारण लुक उतना परफेक्ट नहीं आ पाता जितना हम चाहते हैं।


अगर आप भी अपने होंठों पर परफेक्ट और सेलेब्स जैसा फिनिश चाहती हैं, तो कुछ खास लिपस्टिक हैक्स अपनाकर अपने मेकअप गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं वे आसान और कारगर टिप्स जो आपके होंठों को देंगे खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक।
lipstick applying tips easy hack to apply lipstick in hindi
होंठों को करें तैयार - फोटो : Adobe stock

होंठों को करें तैयार
 
यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे तो लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट जाए और होंठ स्मूद दिखें। इसके लिए शुगर और शहद का स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं।  

lipstick applying tips easy hack to apply lipstick in hindi
लगाएं लिप बाम - फोटो : Adobe stock
लगाएं लिप बाम

स्क्रब करने के बाद कभी भी अपने होंठों को ऐसे ही न छोड़ें। हमेशा स्क्रब करने के बाद अच्छी क्वालिटी का लिप बाम इस्तेमाल करें। यदि लिप बाम नहीं है तो स्क्रब के बाद नारियल तेल लगाएं ताकि वे हाइड्रेटेड रहें और लिपस्टिक लंबे समय तक टिके।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
lipstick applying tips easy hack to apply lipstick in hindi
कंसीलर से दें होंठों को सही शेप - फोटो : Adobe stock

कंसीलर से दें होंठों को सही शेप
 
अगर आपके होंठों का शेप अनइवन है, तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं। इससे लिपस्टिक का कलर उभरकर आएगा और होंठों को सही शेप मिलेगी। इससे लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकी भी रहेगी।  

विज्ञापन
lipstick applying tips easy hack to apply lipstick in hindi
लिप लाइनर है बेहद जरूरी - फोटो : Adobe stock
लिप लाइनर है बेहद जरूरी

लिपस्टिक लगाने से पहले कभी भी लिप लाइनर का इस्तेमाल करना न भूलें। ये होंठों को परफेक्ट शेप देने के साथ-साथ लिपस्टिक को फैलने से भी रोकता है। इसके लिए हमेशा न्यूड या मैचिंग शेड का लाइनर चुनें। ध्यान रखें कि लिप लाइनर ज्यादा बोल्ड न रखें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed