फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को रखना है मजबूत तो रसोई में रखीं ये पांच चीजें हैं बड़े काम की

Mon, 13 Jan 2020 07:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 13 Jan 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
5 kitchen ingredients to stop hair fall

बालों को मजबूत और घना रखना हर किसी की चाह होती है। पर, धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण बाल बिना वजह गिरने लगते हैं। इसके अलावा कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल की वजह से भी बाल गिरना शुरू कर देते हैं। अगर बालों में मजबती चाहिए तो रसोई में रखी ये पांच चीजें जरूर आपकी मदद करेंगी और बालों को लंबा, घना साथ ही मजबूत बनाएंगी। आगे की स्लाइड में जानिए कौन सी हैं वो पांच चीजें।

5 kitchen ingredients to stop hair fall
मेथी के दानें

रात को सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इसे पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को करीब 40 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर धो लें। करीब एक महीने तक ऐसा करने से आपको इसका असर साफ दिखने लगेगा। ये नुस्खा बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह न सिर्फ हेयरफॉल को कम करता है बल्कि बालों से जुड़ी और परेशानियों से भी निजात दिलाता है।

5 kitchen ingredients to stop hair fall
आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों की ग्रोथ के लिए वरदान समान होता है। बालों की समस्या से निजात पाने के लिए एक चम्मच आंवले के गूदे में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाकर सो जाएं और सुबह होने पर शैम्पू कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 kitchen ingredients to stop hair fall
प्याज का रस

बालों की समस्या का प्याज सटीक उपाय है। इसके लिए प्याज को घिसकर उसका रस निकालें और इसे स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आधे घंटे बाद हेयरवॉश कर लें। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल या जैतून का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।

विज्ञापन
5 kitchen ingredients to stop hair fall
एलोवेरा

एलोवेरा से बाल लंबे और घने होते हैं। आप चाहे तो बालों पर एलोवेरा जेल या इसका जूस लगा सकती हैं। दो से तीन घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में तीन-चार बार इसे लगाने से आपको फर्क महसूस होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed