फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने शेयर किया अपनी खूबसूरती का राज, आप भी अपनाएं उनके द्वारा बताई गई इन टिप्स को

Wed, 28 Jul 2021 06:04 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt shares secrets of her beauty on her YouTube channel
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास तस्वीरों को शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में वह काफी सुंदर और गॉर्जियस नजर आती हैं। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम स्किन केयर रूटीन है। अक्सर आलिया वहां पर स्किन केयर से जुड़ी टिप्स लोगों को बताती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी स्किनकेयर रूटीन का खुलासा किया है। इस वीडियो में उन्होंने यह बताया है कि वो अपनी स्किन की देखभाल कैसे करती हैं? इस दौरान उन्होंने कहा कि वो हर जगह अपने स्किन केयर ट्रेवल बैग को साथ लेकर जाती हैं। वो अपनी स्किन केयर रूटीन को कभी भी मिस नहीं करती। उन्होंने बताया कि स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने से पहले चेहरे को क्लींजर से जरूर धोना चाहिए। इसके बाद आपको अपनी त्वचा के मुताबिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। उनके अनुसार आप अपनी त्वचा के मुताबिक पानी और तेल आधारित बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं।     

Alia Bhatt shares secrets of her beauty on her YouTube channel
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

फेस रोलर

वीडियो में आलिया बताती हैं कि वह अपनी स्किन पर फेस रोलर का प्रयोग करती हैं। ये स्किन पर वाटर रिटेंशन का काम करता है। इससे सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि जिस दिन मॉर्निंग शूट होता है उस दिन वह फेस रोलर का प्रयोग जरूर करती हैं। इसे करने से स्किन का कोलेजन बूस्ट होता है। इससे त्वचा की सूजन और फाइन लाइंस भी दूर हो जाती हैं।  

Alia Bhatt shares secrets of her beauty on her YouTube channel
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आई क्रीम लगाएं

आंखों की नीचे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों के मुकाबले ज्यादा नाजुक होती है। इस कारण इसकी अधिक देखभाल करनी चाहिए। आलिया के अनुसार आई क्रीम बहुत जरूरी होती है। आई क्रीम रूखेपन को दूर करती है और आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को कम करती है। ये आंखों की पफीनेस और झुर्रियों को भी खत्म कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt shares secrets of her beauty on her YouTube channel
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

कैफीन की बूंदे

आलिया भट्ट अपनी आंखों के नीचे अक्सर कैफीन की बूंदों का इस्तेमाल करती हैं। उनका कहना है कि आप इसका इस्तेमाल कर भी सकती हैं और नहीं भी। ये आपके ऊपर निर्भर करता है। वे ज्यादातर अपना समय कैमरे और लाइट के आसपास व्यतीत करती हैं। इस कारण उनकी आंखों में सूजन आ जाती है। इस वजह से वो कैफीन की बूंदों का इस्तेमाल करती हैं।   

विज्ञापन
Alia Bhatt shares secrets of her beauty on her YouTube channel
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

मॉइश्चराइजर 

आलिया ने बताया कि कई बार ज्यादा देर तक काम करने से उनकी त्वचा रूखी हो जाती है। इस वजह से वो अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। उनके मुताबिक स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। आलिया के अनुसार अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed