{"_id":"5b56dc424f1c1bf6548b4b28","slug":"chandigarh-the-beauty-and-diet-secrets-of-karisma-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो खूबसूरत जवां दमकती स्किन के लिए ये करती हैं करिश्मा कपूर, आप भी लीजिए 3 ब्यूटी टिप्स","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
...तो खूबसूरत जवां दमकती स्किन के लिए ये करती हैं करिश्मा कपूर, आप भी लीजिए 3 ब्यूटी टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
44 साल की उम्र में भी करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत हैं। उनकी स्किन काफी जवां और दमकती है और इसके लिए वे क्या करती हैं, यह उन्होंने खुद बताया। आप भी लीजिए एक्ट्रेस से ब्यूटी टिप्स, बड़े काम आएंगे आपके।
2 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी खूबसूरती के लाखों मुरीद हैं। दो बच्चे हो जाने के बाद भी वे बिल्कुल फ्रेश, एक्टिव और स्टाइलिश नजर आती हैं। उनकी इस सुंदरता और फिटनेस का राज है उनकी डाइट और दिनचर्या। चंडीगढ़ में एक प्रोडक्ट लॉन्च करने पहुंची करिश्मा कपूर ने अपनी सुंदरता का राज बताया।
3 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बताया कि वे किसी तरह की सर्जरी में विश्वास नहीं करती। उनके पूरे परिवार की स्किन बहुत अच्छी है। वे बिल्कुल भी तनाव नहीं लेती, इस वजह से ही वे तारोताजा रहती हैं। वे बहुत कम कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। स्किन का ख्याल रखने के लिए खाने पीने पर नियंत्रण रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बताया कि खूबसूरत दिखने के लिए मन से सुंदर होना बहुत जरूरी है। मन सुंदर है तो वह अच्छाई चेहरे पर भी छलकेगी। वैसे अच्छी त्वचा के लिए स्किन टोन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन निखरती है और यह स्किन लाइन व दाग धब्बों को मिटाता है।
विज्ञापन
5 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बताया कि खूबसूरत और चमकती आंखों के लिए इनका खास ध्यान रखना चाहिए। अच्छी क्वालिटी का काजल और मस्कारा प्रयोग कर सकती हैं। मस्कार पलकों को अच्छा वॉल्यूम देता है। मैं अपनी आंखों का खास ख्याल रखती हूं कि किसी प्रोडक्ट का गलत असर न पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।