कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के वजह से बाजार पूरी तरह से बंद है। ऐसे में अपने त्वचा का ध्यान रखने के लिए घर में ही कुछ न कुछ घरेलू उपाय करना होगा। आज हम आपको गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से तैयार होने वाले फेस मास्क के बारे में बताएंगे जो आपके चेहरे को भी गुलाब की तरह कोमल और सुंदर बना देंगे। इस फूल की सुगंध जितना आपको आकर्षित करता है ठीक उतना ही यह फूल हमारे त्वचा के लिए उपयोगी है। तो आइए जानते हैं गुलाब की पंखुड़ियों और इससे तैयार होने वाले फेस मास्क के बारे में...
लॉकडाउन में घर बैठे मिलेगा जवां निखार, कुछ इस तरह बनाए गुलाब फेस पैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाब की पंखुड़ियों के गुण
- बेहद ही नाजुक गुलाब के फुलों के पंखुड़ियों की विशेषताओं के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। यह नकेवल आपके त्वचा को सुंदर बनाता है बल्कि स्किन से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर रखता है।
- गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन के पाया जाता है। ये तत्व स्किन के डैमेज सेल्स को रिपेयर कर उन्हें जवां बनाने का काम करते हैं।
- ऐंटिऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर गुलाब की पंखुड़ियां स्किन पर हानिकारक माइक्रोब्स को ऐक्टिव होने से रोकती हैं। इके साथ ही यह त्वचा को प्रदूषण आदि से होने वाले नुकसान को भी कम करने का काम करती हैं।
फेस मास्क बनाने की विधि
- बाजार से लाने के बजाए घर पर तैयार फेस पैक पूरी तरह से ऑर्गेनिक होगा। इस फेस पैक के इस्तेमाल से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आएगा।
- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप गुलाब की पंखुड़ियों को गुलाब जल या दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका फेस पैक अब तैयार है।
- इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस मास्क को खासतौर पर ड्राई स्किन वालों को प्रयोग करना चाहिए। यह पैक आपकी त्वचा की थकान दूर कर बढ़ती उम्र का असर दिखने से भी रोकता है।
ऑइली स्किन के लिए फेस पैक
ऑइली स्किन के लोगों को आप शहद की जगह 1 चम्मच दही के साथ गुलाब की पंखुड़ियों के पेस्ट को मिक्स करें। अब इसमें आप जरूरत के हिसाब से बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने के बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में खूबसूरत और जवां त्वचा नजर आएगी।
मिक्स स्किन के लिए
मिक्स टाइप के स्किन वाले लोगों के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों के पेस्ट को एलोवेरा जेल में अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और ताजे पानी से चेहरा धो लें।