कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की वजह से लोग अपने घरों में बंद हैं। अगर किसी कारण बाहर निकलना भी पड़ रहा है तो लोग फेस मास्क जरूर लगा रहे हैं। लेकिन देर तक फेस मास्क लगाए रहने के कारण त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। फेस मास्क लगाने से लगातार चेहरे पर पसीना होते रहता है और लगातार रगड़ भी खाता है। आज हम आपको फेस मास्क से होने वाली समस्याएं और उससे बचने के उपाय के बारे में बताएंगे।
फेस मास्क लगाए रहने से हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं, जानिए इसके उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस मास्क से होने वाली समस्याएं?
ऐसे लोग जिनके चेहरे पर ज्यादा पसीना होता है, वो अगर मास्क लगाए रहते हैं तो और अधिक पसीना होता है। ऐसे में ज्यादा पसीने के कारण व्यक्ति को बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को फेस मास्क के कपड़े के कारण खुजली, रैशेज, मुंहासे, डर्मेटाइटिस और रूखेपन की समस्या हो जाती है।
N95 फेस मास्क से भी हो सकती हैं समस्याएं
N95 मास्क को बनाने में पॉललीप्रोपिलीन का इस्तेमाल किया जाता है। पॉललीप्रोपिलीन एक ऐसा फैब्रिक होता है, जिसकी बुनाई नहीं की जाती है। N95 मास्क में 4 परते होती हैं। इस मास्क की सबसे भीतरी परत जो सीधे मुंह के संपर्क में आती है पॉललीप्रोपिलीन की होती है। वैसे तो पॉललीप्रोपिलीन को त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है लेकिन कई मामलों में यह समस्या पैदा कर सकते हैं।
कैसे रखें मास्क पहनने के दौरान त्वचा को सुरक्षित?
अगर मास्क लगाने से पहले चेहरे पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाया जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है। मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा की नमी लॉक हो जाती है और तेल के कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे सीबम का निर्माण कम होता है। ऐसा करने से कील-मुंहासे की समस्या भी कम हो जाती है।
इसके अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि फेस मास्क लगाने के बजाए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अगर मजबूरी में आपको मास्क पहनना ही पड़ रहा है, तो आप 6-8 घंटे में अपना मास्क बदलते रहें और मुंह का पसीना साफ करते रहें।