फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पतले और चिपके बाल भी दिखेंगे घने और खूबसूरत, बस इन टिप्स से बनाएं हेयरस्टाइल

Mon, 13 Jan 2020 12:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 13 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
easy hairstyle for greasy and thin hair

अक्सर बालों को धोने के दो दिन बाद से ही वो ऑइली और चिपके हुए से नजर आने लगते हैं। इन बालों पर समय की कमी के चलते अगर शैंपू भी नहीं कर पा रहें हैं और किसी पार्टी में जाना है तो परेशान न हों। बालों की ये स्टाइल जरूर आपकी मदद करेंगी। इन हेयरस्टाइल की मदद से आप बिना बालों को धोएं कम समय में भी स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। तो चलिए जानें उन खास हेयर स्टाइल के बारे में।


 
easy hairstyle for greasy and thin hair
hair style - फोटो : social media

अगर आपके बाल शैंपू करने के बाद भी पतले और चिपके हुए नजर आते हैं तो सबसे आसान हेयरस्टाइल है उल्टे तरफ से बालों की स्टाइल बनाना। बालों में घनापन दिखाने के लिए आप जिस तरफ से बाल बनाती है उसकी दूसरी तरफ से मांग निकाल कर हेयरस्टाइल बनाएं। ऐसा करने से पतले बाल भी घने और खूबसूरत नजर आएंगे, साथ ही लुक भी बदल जाएगा।


 
easy hairstyle for greasy and thin hair
hair style - फोटो : insatgram

बालों को घना दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इनको लेयर में कटवा लीजिए। लंबे बालों में लेयर बहुत खूबसूरत लगते हैं। बस आगे से थोड़े से बालों को पकड़कर उनको पिन कर दें। बालों का ये लुक किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट नजर आता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy hairstyle for greasy and thin hair
hair style - फोटो : insatgram
बैककॉम्ब

बालों को पूरी तरह से कंघी करने का समय नहीं है और फटाफट पार्टी में जाने के लिए तैयार होना है तो बैककॉम्ब तरीका सबसे आसान है। बस कंघी की मदद से बालों के ऊपरी हिस्से को अंदरूनी तरफ से झाड़कर ऊपरी बालों को अच्छे से सेट कर दें।


 
विज्ञापन
easy hairstyle for greasy and thin hair
ब्लो ड्राई

हेयर ड्रायर से बालों को बाउंसी दिखाने का तरीका सबसे बेस्ट है। इसके लिए बस रोलर ब्रश की मदद से बालों को रोल करें और ड्रायर से ब्लो ड्राई करें। हांलाकि जिन लड़कियों के पास हेयर ड्रायर नहीं हैं उनके लिए ऊपर बताए टिप्स बेस्ट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed