फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर लड़की को सोने से पहले करने चाहिए ये तीन काम, चेहरे पर दिखेगा गोरा निखार

Wed, 08 Apr 2020 11:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Apr 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
every woman must do these things in night for glowing skin

अगर चेहरे को दमकता हुआ दिखाना है तो जरूरी है कि रात को सोने से पहले उसकी अच्छे से देखभाल की जाए। इससे चेहरे पर होने वाली बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। रात में त्वचा तेजी से पोषक पदार्थों को ग्रहण करती है। इसलिए अगर रात में इसकी देखभाल की जाए तो वो जल्दी अच्छी हो जाती है। रात को सोने से पहले अगर आगे की स्लाइड में बताए तरीकों को आजमाएंगी तो जल्दी ही त्वचा में निखार नजर आने लगेगा।

every woman must do these things in night for glowing skin
फेसवॉश

रात को सोने से पहले रोजाना सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे क्लींजर से साफ करें। जो नेचुरल चीजों से मिलकर बना हो। चेहरे को क्लींजर से साफ करने से मेकअप साफ होने के साथ ही धूल-मिट्टी और गंदगी के साथ चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है। जिससे चेहरे की रंगत साफ होने में भी मदद मिलती है।



 
every woman must do these things in night for glowing skin
सीरम

त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज करना चाहिए। इससे स्किन सेल्स के रूखे और खुरदुरेपन को दूर करने में मदद मिलती हैं। बाजार में मिलने वाले सीरम के अलावा घर पर मौजूद शहद की मदद से भी त्वचा को पोषण दिया जा सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
every woman must do these things in night for glowing skin
नाइट क्रीम

रात को सोने से पहले चेहरे पर नाइट क्रीम जरूर लगानी चाहिए। एक अच्छी नाइट क्रीम त्वचा की डलनेस, डेड स्किन निकालने के साथ दाग-धब्बों को कम करती है। इसके साथ ही रोजाना नाइट क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर स्मूदनेस लाने में भी मदद करता है। तो अगर चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों जैसे ब्लेमिश और झुर्रियों से छुटकारा पाना है तो रोजाना रात को सोने से पहले ये तीन काम जरूर करने चाहिए।


 
विज्ञापन
every woman must do these things in night for glowing skin
एलोवेरा जेल

अगर रात को सोने से पहले किसी भी तरह की क्रीम या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो केवल एलोवेरा जेल को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से फायदा होगा। हर तरह की स्किन के लिए एलोवेरा जेल को लगाने का तरीका अलग होता है। जिसको अपनाकर गोरी और दमकती त्वचा मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed