फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बालों में तेल लगाते समय ना करें ये गलतियां, फायदे की जगह होने लगेगा नुकसान

Thu, 06 Oct 2022 11:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
hair care mistakes never apply oil on hair in this condition this worsen your hair
hair - फोटो : istock

बालों को मजबूत बनाने के लिए स्कैल्प में तेल लगाने की सलाह दी जाती है। आजकल हर इंसान बालों की समस्याओं से परेशान रहता है। किसी के बाल झड़ रहे हैं तो कोई बालों की सफेदी से परेशान है। वहीं कई लोग तो बालों के पतले होने और रूखे होने से भी परेशान रहते हैं। इन सारी समस्याओं के लिए ऑयलिंग को बेस्ट माना गया है। लेकिन तेल लगाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नही तो बालों को फायदा होने के बजाय नुकसान होना शुरू हो जाएगा। अगर बालों में तेल सही तरीके से ना लगाया जाए तो बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। तो चलिए जानें क्या है बालों में तेल लगाने की सही विधि।

hair care mistakes never apply oil on hair in this condition this worsen your hair
hair - फोटो : istock
बाल हैं पहले से ऑयली

कई बार हम सप्ताह के आखिरी दिन बालों में तेल लगाते हैं। जिससे कि अगले दिन बालों को धो सकें। लेकिन अगर आपके बाल पहले से ही ऑयली और चिपचिपे हैं। तो तेल लगाने से बचें। क्योंकि गंदे और ऑयली बालों में तेल लगाने से स्कैल्प के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। जिससे गंदगी और धूल-मिट्टी जमने लगती है। 

hair care mistakes never apply oil on hair in this condition this worsen your hair
hair - फोटो : istock
तेल लगाने के बाद ना करें कंघी

बालों में तेल लगाने के बाद कंघी करने की बजाय पहले बालों में कंघी कर उन्हें अच्छी तरह से सुलझा लें। फिर सुलझे बालों में तेल लगाएं। क्योंकि तेल लगाने के बाद स्कैल्प फूल जाती है। जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। यहीं नियम गीले बालों पर भी लागू होता है। गीले बालों में कभी भी कंघी नहीं करनी चाहिए। इससे भी बाल तेजी से टूटते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hair care mistakes never apply oil on hair in this condition this worsen your hair
hair - फोटो : pixabay
तेल लगाने के बाद बालों को बांधना

अक्सर लड़कियां बालों में तेल लगाने के बाद उसे तेजी से बांध लेती हैं। जिससे बाल झड़े नहीं। लेकिन बालों को तेजी से बांधने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। क्योंकि तेल लगाने से बाल संवेदनशील हो जाते हैं। इसलिते बालों को तेजी से बांधने से बचें।

विज्ञापन
hair care mistakes never apply oil on hair in this condition this worsen your hair
hair - फोटो : सोशल मीडिया।
रातभर ना लगाएं तेल

अक्सर बालों में रात को तेल लगाकर सुबह धोने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसा करने से बालों के रोमछिद्र बंद होने लगते हैं। इसलिए बालों में रात को तेल लगाने के बजाय शैंपू करने के कुछ घंटे पहले ही तेल लगाएं। जिससे कि बालों में गंदगी और धूल-मिट्टी आकर्षित ना हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed