फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: चाहिए मजबूत और घने बाल तो शैंपू करने से पहले जरूर करें ये काम

Thu, 21 Sep 2023 12:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 21 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

अगर आपको मजबूत और घने बाल चाहिए तो शैंपू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 

विज्ञापन
Hair Care Tips right way to do shampoo in hairs follow these tips before hair wash
hair wash - फोटो : istock

Hair Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो नहीं चाहता होगा कि उसके बाल लंबे और घने हों लेकिन कई बार देखा जाता है कि बढ़ते प्रदूषण और खराब खानपान की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के शैंपू और सीरम का इस्तेमाल करते हैं। ये बालों में चमक तो ला देते हैं, लेकिन इसका असर कुछ दिन रहता है। अगर आप हमेशा बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के मजबूत बाल पाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है।



दरअसल, लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं है कि बाल धोने के समय की गई लापरवाही की वजह से बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनका ध्यान आपको शैंपू करने से पहले और बाद में करना है। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। 

Hair Care Tips right way to do shampoo in hairs follow these tips before hair wash
comb
पहले करें कंघी

अगर आप शैंपू करने का सोच रही हैं तो सबसे पहले बालों को सुलझा लें। अगर आपके बाल सुलझे रहेंगे तो शैंपू के बाद ये ज्यादा उलझेंगे नहीं। 
Hair Care Tips right way to do shampoo in hairs follow these tips before hair wash
hair - फोटो : istock

बालों में लगाएं तेल

शैंपू से पहले अपने बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे बालों की नमी भी बरकरार रहती है और बालों की मजबूती बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips right way to do shampoo in hairs follow these tips before hair wash
hair wash - फोटो : getty images

हेयर टाइप के हिसाब से लें शैंपू

शैंपू खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये आपके हेयर टाइप के हिसाब से हो। अगर ऐसा नहीं होगा तो परेशानी कम होने की बजाय बढ़ सकती है 

विज्ञापन
Hair Care Tips right way to do shampoo in hairs follow these tips before hair wash
बाल - फोटो : istock

मात्रा का रखें ध्यान

बाल सही से धोने का ये मतलब कतई नहीं होता है कि आप ज्यादा सारा शैंपू लेकर उसे बालों में लगा लें। इस बात का ध्यान रखें कि, बालों पर जरूरत से ज्यादा शैम्पू का उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed