फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादी मां के नुस्खों में से एक ये 'उबटन' चेहरे के अनचाहे बालों के साथ ही सांवलेपन को भी करेगा दूर

Tue, 14 Jan 2020 09:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 14 Jan 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
home remedy of chironji to get rid of unwanted hair on face

खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती है। पर, कई बार चेहरे पर उगे अनचाहे बाल बहुत ही खराब लगते हैं। इनको हटाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से घबरा रही हैं और चाहती हैं कि कोई घरेलू उपाय मिल जाए तो चिरौंजी का बना उबटन बहुत ही फायदेमंद है। ज्यादातर खीर में ड्राई फ्रूट में इस्तेमाल होने वाली ये चिरौंजी जितना खाने में फायदा करेंगी, उतना ही उबटन के तौर पर भी करेंगी। चिरौंजी से बना उबटन चेहरे पर लगाने से न केवल अनचाहे बाल हटते हैं बल्कि त्वचा का सांवलापन भी कम होता है। तो चलिए जानें इसे लगाने का तरीका।

home remedy of chironji to get rid of unwanted hair on face

चिरौंजी का इस्तेमाल आपने मिठाइयां या खीर बनाते वक्त बहुत किया होगा। फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर चिरौंजी आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पैक इस्तेमाल कर आप अनचाहे बाल, सांवलेपन, फुंसी और मुंहासों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं चिरौंजी का उबटन बनाने का तरीका...

home remedy of chironji to get rid of unwanted hair on face

चिरौंजी का उबटन बनाने के लिए आपको चिरौंजी के 10 से 12 दानों को रात को दूध में भिगोकर रखना होगा। जब सुबह चिरौंजी फूल जाए तो इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। आपका उबटन बनकर तैयार है। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरे को स्क्रब करते हुए पैक को हटा लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा के अनचाहे बाल कम होंगे और साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार आएगा। हफ्ते में दो बार इस पैक को जरूर लगाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedy of chironji to get rid of unwanted hair on face
चीनी और शहद

अपने चेहरे पर चीनी के साथ शहद मिलाकर लगाएं। सूखने पर इसे स्क्रब करते हुए साफ कर दें। धीरे धीरे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन इसे शरीर के नाजुक हिस्सों में प्रयोग करने से बचें।


 
विज्ञापन
home remedy of chironji to get rid of unwanted hair on face
चने की दाल और आलू

एक कप चने की दाल में एक आलू को मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें। इसे एक महीने तक प्रयोग करें, फायदा होगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed