फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी की सुंदर त्वचा का राज जान हो जाएंगे हैरान, करती हैं इस चीज का इस्तेमाल

Tue, 22 Dec 2020 05:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 22 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
kiara advani beauty secrets homemade face pack by grandmother nuskha
kiara advani - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिन्हें बड़े पर्दे पर देख लोग दीवाने हो जाते हैं। अपनी सादगीभरी खूबसूरती से कियारा ने प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। ऐसे में हर कोई जरूर उनकी खूबसूरत त्वचा का राज भी जानना चाहता होगा। हमेशा दमकते रहने वाली कियारा अक्सर बहुत कम मेकअप में दिखाई देती हैं। जिसे देख लोगों का हैरान होना लाजिमी है कि आखिर किस तरह से वो खुद की त्वचा का सही तरीके से ख्याल रख पाती हैं। अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो आज जरूर आपको पता चल जाएगा कि कियारा की खूबसूरत त्वचा का राज आखिर है क्या? 

kiara advani beauty secrets homemade face pack by grandmother nuskha
कियारा आडवाणी - फोटो : PTI

कियारा आडवाणी खुद की त्वचा को निखारने के लिए बहुत सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा नहीं लेती हैं। उन्हें खुद को बहुत ही कम मेकअप में देखना पसंद है। कियारा का कहना है कि वो तब तक मेकअप लगाना पसंद नहीं करती हैं। जब तक की इसकी खास मांग ना हो जैसे की कोई शूट या फिर इवेंट में जाना हो। इसके अलावा वो बहुत ही कम मेकअप में खुद को संवार लेती हैं। 

kiara advani beauty secrets homemade face pack by grandmother nuskha
kiara advani - फोटो : instagram

हर लड़की की तरह कियारा को भी अपने दादी मां के नुस्खे भाते हैं। साथ ही वो इन्हें आजमाने से भी गुरेज नहीं करती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि प्राकृतिक चीजें त्वचा के लिए सुरक्षित रहती हैं और इनका कोई नुकसान भी नही होता है। त्वचा तो दमकता रखने के लिए वो घर पर ही बने फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani beauty secrets homemade face pack by grandmother nuskha
kiara advani - फोटो : instagram

कियारा घर में बनें जिस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। उसमे वो शहद, बेसन, क्रीम, दूध और नींबू डालना पसंद करती हैं। पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों से बना ये फेस पैक त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

विज्ञापन
kiara advani beauty secrets homemade face pack by grandmother nuskha
नींबू - फोटो : amar ujala

आप भी इस फेस पैक को घर पर बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए बस दो चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद, आधा चम्मच दूध की मलाई, दो से तीन बूंद नींबू का रस। इन सबको लेकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर दस से बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे को हल्का मसाज करते हुए साफ कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed