{"_id":"5a93d9664f1c1b387b8b8b04","slug":"lets-know-all-about-the-sridevi-beauty-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुल गया श्रीदेवी की खूबसूरती का राज, आप भी अपनाएं ये मेकअप टिप्स और दिखें खूबसूरत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
खुल गया श्रीदेवी की खूबसूरती का राज, आप भी अपनाएं ये मेकअप टिप्स और दिखें खूबसूरत
Tue, 27 Feb 2018 09:19 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप भी श्रीदेवी की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत लगने का सपना देखते हैं तो ये 3 खास ब्यूटी टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इससे पहले कि आप इन खास ब्यूटी टिप्स को फॉलो करें आपको चाहिए कि आप बॉलीवुड की इस हसीना की एक बात जरूर याद रखें। श्रीदेवी हमेशा कहा करती थीं कि खूबसूरती अंदर से होती है, अगर व्यक्ति अंदर से खुश है तो उसकी चमक आपके चेहरे से साफ झलकेगी इसलिए इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो करने के साथ हमेशा खुश रहने की भी कोशिश करें।
2 of 5
फेस पैक
श्रीदेवी हमेशा चेहरे पर फ्रूट्स फेस पैक लगाने की सलाह दिया करती थीं। वो डेली रूटीन में बहुत कम मेकअप का इस्तेमाल किया करती थीं। वो अपने चेहरे पर ग्लिसरीन के साथ रोज वाटर मिलाकर लगाती थीं। उनका कहना था कि बेड पर सोने के लिए जाने से पहले हमेशा अपना चेहरा धोना चाहिए। उनका कहना था कि मेकअप के हार्श केमिकल्स आपकी स्किन खराब कर सकते हैं।
3 of 5
बाल
श्रीदेवी के बाल लंबे और खूबसूरत थे। वो अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए नियमित रूप से हेड मसाज लेती थीं। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं इसलिए वो हमेशा कोशिश करती थीं कि वो अपने बालों को किसी भी तरह की हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट से दूर रखती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लिपस्टिक
श्री देवी अपने होंठों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए कई तरह के रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करती थीं। खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी इसके लिए भद्दे रंगों का चुनाव नहीं किया। उन्हें हमेशा लाल, गहरे गुलाबी, भूरे रंग की लिपस्टिक में ही देखा गया। इसके अलावा वो अपने होंठों पर गुलाबी और भूरे रंग का लिप ग्लॉस भी लगाया करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
आंखें
श्रीदेवी अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्मोकी आई मेकअप का सहारा लेती थीं। अगर आप उनकी फोटोज पर थोड़ा गौर करेंगे तो पाएंगे कि वो आईशेडो के लिए हमेशा काले रंग पर ज्यादा जोर देती थीं। इसके अलावा वो आंखों पर मोटा-मोटा काजल भी लगाया करती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।