होली में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। बॉलीवुड गलियारे में तो होली मिलन और पार्टीज का दौर भी शुरू हो चुका है। अगर आप अभी भी यह फैसला नहीं कर पा रहे कि इस बार ट्रेंड के हिसाब से क्या चुनें, तो आप मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लेटेस्ट कलेक्शन से टिप्स ले सकते हैं।
Holi Party 2018: दिखना है सबसे अलग, तो सब्यसाची के लेटेस्ट कलेक्शन से लें टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. मेकअप नहीं कपड़ों में रंग डालें
कौन कहता है कि होली के लिए सफेद रंग बेस्ट है? अब ट्रेंड बदल गया है। अगर आप किसी होली पार्टी में जाने की तैयारी कर रही हैं तो कोशिश करें कि आपकी ड्रेस चटख रंगों वाली हो। इस दौरान बस चेहरे पर बेस लगाएं क्योंकि रंगों से वैसे भी आपका पूरा मेकअप खराब ही हो जाएगा।
2. कॉन्ट्रास्ट
एक्सेसरीज और कपड़ों की मैचिंग का जमाना पुराना हो चुका है। इस बार आप एक्सेसरीज से लेकर ब्लाउज और स्कर्ट तक अलग-अलग रंगों का चुनें। हालांकि, कॉन्ट्रास्ट के साथ साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके कपड़ों का रंग और जूलरी एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं या नहीं। वर्ना स्टाइलिश दिखने के चक्कर में आप कहीं चलती फिरती टेंट हाउस ना लगने लगें।
3. बंडी
अगर आपने सफेद रंग की ड्रेस खरीद ली है, तो भी फिक्र की बात नहीं। आप एक रंग-बिरंगी बंडी खरीदें। सफेद रंग के कुर्ते पजामे, यहां तक कि साड़ी के साथ भी इसे पहनने पर अलग और ट्रेंडी लुक मिलेगा।
4. फ्लोरल प्रिंट
बसंत के मौसम में फ्लोरल प्रिंट या पैटर्न हर साल ट्रेंड में रहता है। इस बार इनमें इनवेस्ट जरूर करें। सिर्फ होली के मौके पर ही नहीं, ये सदाबहार हैं। थोड़े-बहुत बदलाव के साथ आप इन्हें किसी भी फंक्शन में पहन सकते हैं।