{"_id":"5a8eb0144f1c1b4f588ba15d","slug":"sonam-kapoor-bursts-all-the-beauty-myths-of-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए क्या क्या करना पड़ता है, खुलासा करते ही वायरल हुईं सोनम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए क्या क्या करना पड़ता है, खुलासा करते ही वायरल हुईं सोनम
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखकर हर किसी की इच्छा उनके जैसे दिखने की होती है। एक्ट्रेस की पर्दे पर दिखने वाली खूबसूरती को लेकर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सोनम ने बताया है कि लोगों के बीच आने से पहले उन्हें सुंदर दिखने के लिए कितना कुछ करना पड़ता है।
Sonam
सोनम ने लेटर में लिखा है कि हर लड़की शीशे के सामने खड़े होकर खुद को देखते हुये यह सोचती है कि वह सेलिब्रिटी की तरह क्यों नहीं दिखती। तो मैं उन सभी लड़कियों को बताना चाहती हूं कि कोई भी सेलिब्रिटी सुबह उठते के साथ ऐसा नहीं दिखता, जैसा आपको लगता हैं। सच तो यह है कि लोगों के सामने आने से पहले मुझे 90 मिनट मेकअप चेयर पर बिताने पड़ते हैं। कुछ लोग मेरे बाल बनाते हैं तो कुछ मेकअप करते हैं, वहीं कुछ मेरे नेल्स को शेप करते हैं। हर हफ्ते मेरी आईब्रो को शेप दी जाती है।
sonam
- फोटो : sonam
सोनम आगे लिखती हैं, मेरी बॉडी पर कन्सीलर लगाया जाता है। जिन जगहों पर मैंने कभी सोचा भी नहीं था ऐसे भागों पर भी कन्सीलर इस्तेमाल किया जाता है। अच्छी बॉडी के लिए मुझे सुबह 6 बजे उठना पड़ता है और 7:30 बजे तक मैं जिम में रहती हूं। बॉडी को फिट रखने के लिए मुझे शाम को भी एक्सरसाइज करनी पड़ती है और सोने से पहले भी मैं एक्सरसाइज करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor
अच्छा दिखने के लिए मेकअप और जिम ही नहीं मुझे पूरा दिन क्या खाना है और क्या नहीं का भी ध्यान रखना होता है। इसके लिए पूरा दिन एक व्यक्ति मेरे साथ रहता है। मेरे खाने में इतनी चीजें शामिल नहीं होती, जितनी चीजें मेरे फेस पैक में इस्तेमाल की जाती हैं। इसके बाद मेरे कपड़े तय करने के लिए एक टीम काम करती है। इस सब के बाद भी अगर मैं सुंदर नहीं लगती तब फोटो को फोटोशॉप किया जाता है।
विज्ञापन
Sonam Kapoor
मैं इस से पहले भी बता चुकी हूं और अब भी कह रही हूं कि सेलिब्रिटी के लुक के पीछे बहुत बड़ी टीम, बहुत सारे पैसे और बहुत टाइम लगता है। तब जाकर आपके सामने सेलिब्रिटी लुक आता है। जो आप देखते हैं वह सच्चाई नहीं है। तो अगर अगली बार आप किसी 13 साल की लड़की को मैगजीन के कवर पर सेलिब्रिटी को निहारते हुए देखें तो आप उसका यह मिथ तोड़ना न भूले। आप उसको बताएं की वह खुद बहुत खूबसूरत है। उसके दिमाग, उसकी स्माइल की तारीफ करें। उसके दिमाग में यह आने ही न दे कि उसमें कोई कमी है।