फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रांडेड कपड़े समझकर नकली तो नहीं ले आए घर, इन 10 तरीकों से करें पहचान

Thu, 22 Feb 2018 11:58 AM IST
मोना नारंग, अमर उजाला
मोना नारंग, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
tips to spot difference between copy and original products
brand
फैशन के इस दौर में युवाओं में ब्रेंडेड कपड़े खरीदने की होड सी लगी है। हर कोई अपने कपड़े, जूतों को लेकर ब्रांड कॉन्शियस है, लेकिन कितनी बार ऐसा होता है कि जिन्हें हम ब्रेंडेड समझकर खरीदते हैं वह असल में उसकी कॉपी होता है। ब्रांड के नाम पर हम ठगे जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब परेशान न हो। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिन्हे आप शॉपिंग करते हुए ध्यान देंगे तो धोखा खाने की संभावना कम होगी। आईए जानते हैं ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करने के टिप्स...


ब्रांडेड कपड़ों की बाजार में तमाम कॉपी मौजूद हैं। ऐसे में इन्हें खरीदते वक्त गलती से धोखा खा लेना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि ब्रांडेड कपड़ों में कई ऐसी खासियत होती है जिसे हर कोई कॉपी नहीं कर पाता। आज हम आपको इन्ही बारीकियों से रूबरू कराएंगे, जिससे आप ब्रांडेड कपड़ों की आसानी से पहचान कर सकते हैं।
tips to spot difference between copy and original products
brand
स्टिचिंग

ब्रांडेड कपड़ों की आप उसकी स्टिचिंग पर ध्यान देकर पहचान कर सकते हैं। ब्रांडेड कपड़ों की स्टिचिंग सीधी, नीट और एक जैसी होनी चाहिए। स्टिचिंग में इस्तेमाल धागा भी एक जैसे होना चाहिए। तस्वीर में दिखाए बटन को देखें। बटन के निचे दिए पेंच में अगर ब्रांड का नाम लिखा है, मतलब वह नाार्मल पेंच नहीं है। तो इसका मतलब है कि यह ऑरिजनल है।
tips to spot difference between copy and original products
brand
जिप

ब्रांडेड कपड़ों की जिप बहुत स्मूथ और अच्छी क्वालिटी की होती है। फेक कपड़ों की जिप से पहचान करना बहुत ही आसान है। उसे तेजी से खोले और बंद करें। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाएगा। एक और बात ध्यान दें, ज्यादातर ब्रांडेड कपड़ों की जिप पर ब्रांड का नाम लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to spot difference between copy and original products
brand
बटन

ब्रांडेड कपड़ों के बटन पर ब्रांड का नाम लिखा होता है वहीं कॉपी कपड़ों पर सिंपल बटन होता है। अगली बार शॉपिंग करते हुए बटन पर भी गौर करना।
विज्ञापन
tips to spot difference between copy and original products
brand
लोगो

कई बार लोगो देखकर ब्रांडेड कपड़ो की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने मोबाइल पर उस ब्रेंड का लोगो खोल उसे प्रोडक्ट के लोगो से मिला सकते हैं। लोगो का फॉन्ट स्टाइस से पहचान कर सकते हैं कि यह नकली तो नहीं है न।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed