मेकअप चेहरे को खूबसूरत बनाता है। लेकिन साथ ही इसे सही समय पर रिमूव करने की भी जरूरत होती है, नहीं तो स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उसी तरह से मेकअप किट में कुछ ऐसे सामान हम रखकर इस्तेमाल करते हैं। जो त्वचा और सेहत दोनों को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप चेहरे पर मेकअप करती हैं तो त्वचा के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी है। साथ ही सेहतमंद स्किन के लिए मेकअप किट को भी साफ रखना जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें फौरन मेकअप किट से बाहर कर देना चाहिए, नहीं तो वो स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं।
Makeup Kit: मेकअप किट से फौरन बाहर कर दें इन चीजों को, सेहत को हो सकता है खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लड़कियों के साथ ऐसा होता है कि लिपस्टिक का कोई शेड उन्हें बेहद पसंद होता है। जिसे वो किसी खास मौके पर ही लगाती है और बचा कर रखती हैं। लेकिन कब ये लिपस्टिक पुरानी और एक्सपायरी हो जाती है इस पर ध्यान नहीं देती। एक्सपायरी डेट की लिपस्टिक लगाने से होंठों की त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इसे फौरन मेकअप किट से बाहर कर देना चाहिए।
मस्कारा बेहद कम इस्तेमाल होने वाला मेकअप प्रोडक्ट है। भले ही इसे रोज इस्तेमाल में लाया जाए लेकिन ज्यादातर ये सूख ही जाता है। सूखे मस्कारे का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आंखों में जलन और खुजली हो सकती है। साथ ही सूखे मस्कारे को लगाने से आंखों में दिक्कत हो सकती है। इसलिए इस तरह के मस्कारे को फौरन मेकअप किट से बाहर कर दें।
मेकअप ब्रश का इस्तेमाल लगभग सारी मेकअप करने वाली लड़कियां करती होंगी। कई मेकअप ब्रश ऐसे होते हैं जिनसे बहुत अच्छी ब्लेडिंग होती है। जिसे हम हमेशा बचाकर रखते हैं। चाहे ये कितना पुराना क्यों ना हो जाए। लेकिन मेकअप ब्रश को भी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।
मेकअप ब्रश की तरह ही ब्यूटी ब्लेंडर भी मेकअप को मिक्स करने के काम में आता है। इसकी मदद से पूरा मेकअप इवन दिखने लगता है। अगर आपका ब्लेंडर पुराना हो चुका है तो उसे भी बदल देना चाहिए। क्योंकि पुराने ब्यूटी ब्लेंडर में काफी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।