{"_id":"5b20d6074f1c1bda6e8b7bfd","slug":"methi-or-fenugreek-hair-mask-to-control-hair-fall-and-hair-regrowth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों के झड़ने से हैं परेशान, तो लगाएं मेथी का हेयर मास्क, बनाने का तरीका भी जान लें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों के झड़ने से हैं परेशान, तो लगाएं मेथी का हेयर मास्क, बनाने का तरीका भी जान लें
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
hair fall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण और बदलती जीवनशैली की वजह से बालों की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर उनकी देखभाल न की जाए तो कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं जैसे- बालों का झड़ना, डैंड्रफ, बेजान-रूखे बाल, स्प्लिट एंड्स आदि। मगर इनसे छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें या पार्लर में पैसे खर्च करें। रसोई में पड़ी मेथी से आप बालों से जुड़ी लगभग हर परेशानी को दूर कर सकते हैं।
afsd
मेथी में प्रोटीन, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन, निकोटिनिक एसिड और लेसीथिन पाया जाता है। ये सभी तत्व बालों की मजबूती और चमक बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले गर्म पानी में मेथी दानों को रात भर फूलने के लिए रख दें। फिर बालों की समस्या के हिसाब से इसमें बाकी चीजें मिलाएं और हेयर मास्क तैयार करें।
Fenugreek Seeds
झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क
अगर आप बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं तो रात भर भिगो कर रखे गए मेथी दानों को पीस कर पेस्ट बना लें। फिर इसमें नारियल या जैतून तेल मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाएं। हेयर मास्क को सिर पर 30 से 40 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में कम से कम एक बार ऐसा करने से नए बाल तेजी से उगने लगेंगे।

se
डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क
रात भर गर्म पानी में भिगो कर रखे गए मेथी दानों को दही के साथ पीस लें। फिर इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और घंटेभर बाद शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का उपयोग करने से फर्क जल्दी महसूस होगा।

स्कैल्प का रूखापन दूर करने के लिए हेयर मास्क
बालों की खोई चमक वापस लाने और स्कैल्प का रूखापन दूर करने के लिए रात भर भिगो कर रखे मेथी दानों को पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें अंडे का पीला भाग मिलाएं और बालों पर आधें घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। महीने में कम से कम दो बार ऐसा करने से फायदा होगा।