फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूखे बेजान बालों से हैं परेशान तो बालों की कंडीशनिंग के लिए आजमाएं ये कुदरती उपाय

Wed, 13 Jun 2018 05:20 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Natural hair conditioning Remedies For Frizzy Hair
बालों की सेहत बनाए रखने के लिए एक अच्छे कंडीशनर का चुनाव करना काफी मुश्किल काम है।बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर कंडीशनर को इस्तेमाल करने के बावजूद अगर आपके सूखे बेजान बालों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है तो आपके घर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनसे आप अपने बालों की कंडिशनिंग आसानी से कर सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे-
Natural hair conditioning Remedies For Frizzy Hair
जैतून का तेल
अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं और शैंपू के बाद हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करने पर भी आपको बालों की कंडीशनिंग की जरूरत महसूस होती है तो जैतून का तेल आपके लिए एक अच्छा हेयर कंडीशनर हो सकता है। शैंपू करने के 15-20 मिनट पहले सिर की जैतून के तेल से मालिश करें, इससे बालों की कंडीशनिंग अच्छे से होगी। आप चाहें तो तेल लगाने के बाद गुनगुने पानी में टॉवेल भिगोकर थोड़ी देर तक बालों पर लपेट लें। इससे बालों की चमक हमेशा बरकरार रहेगी।
Natural hair conditioning Remedies For Frizzy Hair
अंडा
रूखे बालों की कंडीशनिंग में अंडे की भी अहम भूमिका है। आधे कप गुनगुने पानी में अंडा फेंटकर बालों में 10 मिनट तक लगाने के बाद शैंपू करने से भी बालों की अच्छी कंडीशनिंग होती है। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो हफ्ते में एक बार इसे ट्राई करके देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Natural hair conditioning Remedies For Frizzy Hair
दही
बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए दही भी बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है। इसके अलावा, बालों के झड़ने और डैंड्रफ से निजात दिलाने में भी यह फायदेमंद है। अगर दही खट्टी हो तो वह और भी फायदेमंद है। दही को फेंटकर बालों पर आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को साफ कर लें।
विज्ञापन
Natural hair conditioning Remedies For Frizzy Hair
मेंहदी
कई लोग बालों को रंगने के लिए मेंहदी या हिना का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आप मेंहदी को बालों पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें तो यह एक बेहतरीन कंडीशनर है। अगर आपके बाल भूरे हैं तो इसमें एक चुटकी कॉफी पाउडर मिलाएं, अगर आपके बाल गहरे काले रंग के हैं तो इसमें दो चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इससे बालों में चमक तो होगी ही, साथ ही बालों की रंगत भी बरकरार रहेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed