{"_id":"5b1f8ef94f1c1b6a4d8b610b","slug":"like-virat-kohli-and-anushka-sharma-these-bollywood-celebrity-couples-spotted-twinning-in-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-अनुष्का ने फिर कॉपी की एक दूसरे की स्टाइल, ये सेलेब्स भी कर चुके हैं ऐसा","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
विराट-अनुष्का ने फिर कॉपी की एक दूसरे की स्टाइल, ये सेलेब्स भी कर चुके हैं ऐसा
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Virat Anushka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ट्विनिंग स्टाइल' यानी एक जैसे कपड़े या एक्सेसरीज में साथ नजर आने के चलन को बॉलीवुड सेलेब्स जमकर बढ़ावा दे रहे हैं। इस फेहरिस्त में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा टॉप पर नजर आ रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर एक दूसरे की स्टाइल कॉपी की है। टीशर्ट, गंजी और लॉकेट के बाद दोनों एक ही तरह के जूतों में स्पॉट किए गए हैं।
Shahid Mira
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
'विरुष्का' के अलावा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी स्टाइल ट्विनिंग में माहिर हैं। डिनर डेट हो या फोटो शूट या फिर कोई कपल इंटरव्यू,शाहिद और मीरा कई दफा एक जैसे रंग या प्रिंट के कपड़ों में नजर आ चुके हैं। 'ट्विनिंग स्टाइल' एक तरह से कपल गोल्स भी सेट करता है। एक जैसा लिबास पहनना प्यार जताने का ट्रेंडी तरीका बन चुका है।

Deepika Ranveer
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
बात स्टाइल ट्रेंड की हो तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कहां पीछे रहने वाले हैं। ट्रेडिश्नल हो या वेस्टर्न, फिल्म की स्क्रीनिंग हो या फिर ट्रिप पर साथ निकलना, इस जोड़ी को कई बार मिलते-जुलते कपड़ों या एक्सेसरीज या लेयरिंग में स्पॉट किया जा चुका है।

Kriti Sushant
सुशांत सिंह-कृति सेनन
फिल्म 'राबता' की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन एक दूसरे के करीब आए। इनका रोमांस इनकी स्टाइलिंग में भी साफ झलका। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों कई दफा एक तरह के कपड़ों में नजर आए। कभी दोनों के कपड़ों का रंग एक जैसा रहा, तो कभी प्रिंट।

Disha Tiger
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ भी 'ट्विनिंग' ट्रेंड को फॉलो करते हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में दोनों काले-सुनहरे रंग के कपड़ों में नजर आए। फिल्म 'बागी-2' के प्रमोशन के दौरान भी दोनों एक जैसे लुक में स्पॉट किए गए।