फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narak Chaturdashi 2022: रूप चौदस के दिन लगाएं ये घरेलू उबटन, चेहरे पर आएगा निखार

Sun, 23 Oct 2022 03:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 23 Oct 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
narak chaturdashi 2022 apply these ubtan on roop chaudas for glowing skin
roop chaudas 2022 - फोटो : istock

दिवाली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। जिसे रूप चौदस भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सुबह उठकर चेहरे और शरीर पर उबटन लगाने से रूप निखरता है। इस साल काफी सारे ग्रहों के संयोग से नरक चतुर्दशी और दिवाली का त्योहार एक ही दिन पड़ रहा है। तो अगर आप रूप चौदस की परंपरा को निभाने के लिए सुबह उठकर उबटन का लेप चेहरे पर लगाना चाहती हैं। तो इन उबटन को बनाएं। अपने चेहरे की प्रकृति के अनुसार इनमे से कोई भी उबटन आप लगाकर रूप को निखार सकती हैं। तो चलिए जानें कौन से उबटन त्वचा को कौन से फायदे पहुंचाएंगे। 

narak chaturdashi 2022 apply these ubtan on roop chaudas for glowing skin
roop chaudas 2022 - फोटो : istock

त्वचा पर उबटन लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। पैच टेस्ट करने के लिए कान के पीछे वाली त्वचा पर थोडा सा उबटन लगाकर देखें। अगर उबटन का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है तो आप इसे चेहरे पर आसानी से लगा सकती हैं। 

narak chaturdashi 2022 apply these ubtan on roop chaudas for glowing skin
roop chaudas 2022 - फोटो : सोशल मीडिया।

एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही, हल्दी चुटकीभर और तीन से चार बूंद नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस लेप को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से रगड़कर इस उबटन को छुड़ाएं। ये उबटन त्वचा को कांतिमय और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
narak chaturdashi 2022 apply these ubtan on roop chaudas for glowing skin
roop chaudas 2022
हल्दी की गांठ को लेकर छाछ में भिगो दें। करीब पांच से छह घंटे बाद जब हल्दी की गांठ फूल जाए तो इसे पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से रंगत में निखार आता है। 

यह ध्यान रखें कि कभी भी उबटन को पूरी तरह से सूखने ना दें। हल्का सा गीला रहने पर ही उबटन को छुड़ा लें। 

विज्ञापन
narak chaturdashi 2022 apply these ubtan on roop chaudas for glowing skin
roop chaudas 2022

अगर चेहरे पर कील-मुंहासे बहुत ज्यादा परेशान करते हैं तो रूप चौदस के दिन दही में नीम की पत्तियों को पीसकर मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। अगर आपको नीम की पत्तियां नहीं मिल रही हैं तो आप तुलसी की पत्तियों को भी मिलाकर लेप तैयार कर सकती हैं। ये लेप चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed