{"_id":"6526585be3ee3b004604c984","slug":"skin-care-fruits-peel-face-pack-for-glowing-skin-how-can-i-fruit-peel-for-skin-care-2023-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care: इन फलों के छिलकों से पाएं दमकती त्वचा, जानें इस्तेमाल का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care: इन फलों के छिलकों से पाएं दमकती त्वचा, जानें इस्तेमाल का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:01 PM IST
सार
अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही इन फलों के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Skin Care
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Skin Care: हर कोई ये चाहता है कि चाहे मौसम बदलता रहे लेकिन फिर भी उनकी त्वचा दमकती रहे, पर ऐसा हो नहीं पाता है। दरअसल, जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही त्वचा पर कई तरह की परेशानियां सामने आती रहती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं।
बहुत से लोगों की त्वचा तो इनके जरिये ठीक हो जाती है लेकिन ये ट्रीटमेंट हर किसी को सूट नहीं करते। ऐसे में लोगों को इससे डर भी लगता है। यही वजह है कि आज के समय में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं।
इसी के चलते आज के लेख में हम आपको घर पर ही फलों के छिलकों का चेहरे पर इस्तेमाल करना सिखाएंगे। फलों के छिलकों का इस्तेमाल स्किन केयर में करने से आपकी त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बताते हैं कि आप किन फलों के छिलकों का इस्तेमाल करके चेहरे पर निखार वापस पा सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केले का छिलका
केले की छिलका त्वचा को नर्म बनाता है और उसे मॉइस्चराइज करता है। ऐसे में आप केले की छिलकों का पेस्ट बना कर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो केले के छिलकों से सीधे अपने चेहरे पर मसाज भी कर सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संतरे का छिलका
संतरे के छिलके के इस्तेमाल से आपके चेहरे के एक्ने, डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस संतरे के छिलके का पाउडर बनाकर उसमें दही मिलाना है। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पपीता
- फोटो : pixabay
पपीते का छिलका
पपीता की छिलका त्वचा के डर्मेटाइटिस को कम करने में मदद कर सकता है। इसी के चलते आप पपीता की छिलकों का पेस्ट बना कर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kivi
- फोटो : social media
कीवी का छिलका
कीवी में पाए जाने वाला विटामिन सी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है। ऐसे में आप कीवी के छिलकों का पेस्ट बनाकर इसमें दही मिलाएं। अब इसे आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।