फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: रूखे हाथों से हैं परेशान तो घर पर तैयार करें ये हैंड क्रीम, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Fri, 08 Sep 2023 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Sep 2023 09:47 AM IST
सार

आज के लेख में हम आपको घर पर ही हैंड क्रीम बनाना सिखाएंगे, ताकि आपके हाथ मुलायम हो सकें। 

विज्ञापन
Skin Care how to made homemade cream for hand in hindi
hand cream - फोटो : Pixabay

Skin Care: जब भी मौसम बदलता है तो लोग अपनी त्वचा का काफी ध्यान रखते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो बदलते मौसम की वजह से हर महिला अपनी त्वचा पर ध्यान देने लगती है। चेहरे पर फोकस करते-करते कई बार वो हाथ और पैरों पर ध्यान देना तो भूल ही जाती हैं। ऐसे में सही देखभाल ना होने की वजह से हाथों की त्वचा काफी डल होने लगती है।



हाथों को मुलायम बनाने के लिए कई तरह की क्रीम बाजार में मिलती हैं, जिनसे आपको राहत मिल सकती है लेकिन ये कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देती हैं। बाजार में मिलने वाली हैंड क्रीम्स में ढेरों केमिकल्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को खराब कर सकते हैं। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। आज के लेख में हम आपको घर पर ही दो तरह की हैंड क्रीम बनाना सिखाएंगे, ताकि आपके हाथ मुलायम हो सकें। 

Skin Care how to made homemade cream for hand in hindi
glycerin - फोटो : twitter

पहली हैंड क्रीम बनाने का सामान
 

  • ग्लिसरीन
  • शिया बटर
  • नारियल तेल
  • लैवेंडर ऑयल
  • लेमन ऑयल
Skin Care how to made homemade cream for hand in hindi
coconut oil

विधि

इस हैंड क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पानी उबालें। इस पानी में शिया बटर दो चम्मच, ग्लिसरीन और नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल और लेमन ऑयल को मिलाएं। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप इसे प्लास्टिक के कंटेनर में मिलाकर रख सकते हैं। अब रोज रात को इस क्रीम को हाथों पर लगाएं। इसे हमेशा फ्रिज में ही रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care how to made homemade cream for hand in hindi
aloe vera

दूसरी क्रीम बनाने के लिए सामान

  • एलोवेरा जेल
  • शिया बटर
  • कोको बटर
  • अलसी का तेल
  • एसेंशियल ऑयल

 

विज्ञापन
Skin Care how to made homemade cream for hand in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विधि

इस दूसरी क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉयलर में शिया और कोको बटर को अच्छे से पिघला लें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा करें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से ही दोनों तरह के तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं।

आप इसे मिक्सी की मदद से सही से मिला सकती हैं। इसे कांच में डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख लें। आप 6 महीने तक इसे स्टोर करके रख सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed