{"_id":"5fe9a5dd8ebc3e3ba35555d6","slug":"stop-hair-fall-with-goodness-of-castor-oil-use-with-this-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झड़ते बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये देसी नुस्खा, अरंडी के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
झड़ते बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये देसी नुस्खा, अरंडी के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 28 Dec 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों के झड़ने की समस्या आम बात हो गई है। इसे दूर करने के लिए लोग अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बालों के झड़ने और पकने की समस्या से निजात नहीं मिलता। ऐसे में आप देसी नुस्खों को आजमाकर देखें। ये नुस्खे बालों की समस्याओं से मुक्ति दिलाने में काफी हद तक मदद करते हैं। अरंडी का तेल ऐसा ही एक देसी नुस्खा है। अरंडी के तेल को कैस्टर ऑयल भी कहते हैं। तो चलिए जानें कैसे करें इस खास तेल का इस्तेमाल।
2 of 5
castor oil
- फोटो : pixabay
कैस्टर ऑयल का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन इस तेल को सीधे बालों पर इस्तेमाल नहीं कर सकते, जिसका कारण है इसका चिपचिपा और मोटा होना। जिसकी वजह से इसे सीधे बालों पर नहीं लगा सकते। लेकिन इस तेल में कुछ चीजों को मिला लेने से ये बालों मजबूती तो देगा साथ ही लगाने लायक भी बनेगा।
3 of 5
castor oil
- फोटो : pixabay
कैस्टर ऑयल की चिपचिपाहट को कम करने और इसके गुणों को बढ़ाने के लिए इसमे शुद्ध सरसो का तेल और जैतून का तेल मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है। ये तेल झड़ते बालों को रोकने का बहुत ही कारगर उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस तेल को बालों पर शैंपू करने के एक घंटा पहले लगाना होगा। जो सिर की त्वचा पर एक पोषण वाले मास्क का काम करता है। जिससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना कम होगा। इसके साथ ही कैस्टर ऑयल लगाने से रूसी की समस्या से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
hair
- फोटो : social media
कैस्टर ऑयल को सरसो और जैतून के तेल में मिलाकर बालों में लगा लेने के बाद एक मोटे तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर अच्छे से निचोड़कर बालों पर लपेट लें। ऐसा करने से बाल की त्वचा मुलायम हो जाएगी और रोम छिद्र खुल जाएंगे। जिससे इस तेल के पोषक तत्व आसानी से त्वचा के अंदर तक पहुंच सकें। बालों की जड़ों तक पहुंचकर ये तेल उन्हें मजबूत करेगा और बालों के झड़ने की समस्या पर रोक लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।