{"_id":"5fe883151538ea716a64162c","slug":"winter-care-tips-for-dry-skin-of-hand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में हाथ रूखे और बेजान नजर आते हैं तो इस तरह से रखें उनका ख्याल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों में हाथ रूखे और बेजान नजर आते हैं तो इस तरह से रखें उनका ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों के मौसम में चेहरे की त्वचा का तो सभी ख्याल रखते हैं। लेकिन इसके साथ ही हाथों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। क्योंकि ठंड में चलने वाली हवाएं स्किन को रूखा और बेजान बना देती है। वहीं इन दिनों लगातार हाथ धोने से त्वचा और भी ज्यादा रूखी और बेजान हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि हाथों की त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखा जाए। आगे की स्लाइड में जानिए खास टिप्स।
2 of 5
hand cream
- फोटो : Pixabay
आलू का मास्क
आलू का इस्तेमाल त्वचा की कसावट के लिए किया जाता है। अगर आप हाथों के रूखेपन और ठंड की वजह से त्वचा की सिकुड़न से परेशान है तो आलू का मास्क लगाएं। सबसे पहले दो आलू को उबाल लें और उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। थोड़ा सा दूध मिला कर स्मूद पेस्ट बना लें और फिर इसे हाथों पर लगाकर सूखने तक के लिए छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद हाथों को धो लें। इस मास्क का असर त्वचा पर दूसरे ही इस्तेमाल से नजर आने लगेगा।
3 of 5
carrot
- फोटो : social media
गाजर का मास्क
सर्दियों में अगर आप गाजर खाते हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन इस गाजर से आप हाथों की खूबसूरत भी बढ़ा सकती हैं। इसके लिए गाजर का पेस्ट बनाकर उसमें नींबू का रस डालें और फिर हाथों पर लगाएं। हाथों की त्वचा के रूखेपन को खत्म करने के लिए ये एक कारगर उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
egg
- फोटो : pixa
अंडे का मास्क
अंडे की जर्दी में नींबू का रस और जैतून का तेल मिला लें। अब इस पेस्ट को मिक्स करके हाथों पर लगाएं और तीस मिनट के लिए छो़ड़ दें। जब ये मास्क अच्छे से सूख जाए तो हल्के गर्म पानी से धो लें।
विज्ञापन
5 of 5
hands
इसके साथ ही चेहरे के साथ ही हाथों पर भी मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है। समय-समय पर हाथ धोने के बाद डीप मॉइश्चर वाली क्रीम को हाथों पर जरूर लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।